फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court sentenced a teacher to 20 years of imprisonment for misdeed a minor student in Greater Noida

ट्यूशन टीचर की हैवानियत: नाबालिग छात्रा को आठ दिन तक बनाया बंधक, रोज करता था दुष्कर्म; मिली ये सजा

Wed, 26 Mar 2025 08:53 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Mar 2025 08:53 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में कोर्ट ने नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी शिक्षक पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 

विज्ञापन
Court sentenced a teacher to 20 years of imprisonment for misdeed a minor student in Greater Noida
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय की एक अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। पीड़ित छात्रा दोषी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर शिक्षक छात्रा को गाजियाबाद ले गया। वहां आठ दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने शिक्षक के पास से छात्रा को बरामद किया था। कोर्ट ने दोषी शिक्षक पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। 

विज्ञापन


घटना वर्ष 2021 में सेक्टर-20 कोतवाली क्षेत्र की है। मूलरूप से बस्ती निवासी कुंदन नोएडा के नया बास गांव में किराये पर रहता था। 13 साल की पीड़िता उसके पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। 17 मार्च, 2021 की शाम छात्रा ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस को सूचना दी। शिक्षक के कमरे पर भी पहुंचे, लेकिन वहां छात्रा का बैग व बोतल मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने गाजियाबाद से दोषी शिक्षक को गिरफ्तार कर नाबालिग छात्रा को बरामद किया। 
विज्ञापन


जार्चशीट दाखिल होने पर अपर सत्र विशेष न्यायाधीश पॉक्सो द्वितीय की कोर्ट ने सुनवाई की, जहां पीड़ित ने बताया कि शिक्षक ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया था। वहां से उसे गाजियाबाद ले गया। वहां एक किराये के कमरे में रखा। आठ दिन तक बंधक बनाकर रखा और रोजाना दुष्कर्म किया। कोर्ट ने पीड़िता और उसकी मां के बयान को अहम माना। सुनवाई के दौरान कुल 12 गवाह पेश हुए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने शिक्षक कुंदन को दोषी करार दिया और 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed