{"_id":"6ab68eb720a3af66510fba4e","slug":"court-questions-police-regarding-cremation-before-bodys-identification-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156564-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शव की पहचान से पहले अंतिम संस्कार पर कोर्ट ने पुलिस से पूछा सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शव की पहचान से पहले अंतिम संस्कार पर कोर्ट ने पुलिस से पूछा सवाल
विज्ञापन
- युवराज मनचंदा मामले में आज फिर सुनवाई, पुलिस अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। साकेत कोर्ट ने रियल्टी कंपनी के सेल्स मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा के शव की पहचान होने से पहले ही अंतिम संस्कार किए जाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल जैन ने पूछा कि जब शव की पहचान नहीं हुई थी तो उसका अंतिम संस्कार किस आधार पर कराया गया। अदालत ने कहा कि इस तरह शव का जल्द अंतिम संस्कार किए जाने से जांच प्रभावित हो सकती है। अदालत मामले की सुनवाई शनिवार को करेगी। इस दौरान अपराध स्थल की पूरी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग समेत अन्य बिंदुओं पर भी सुनवाई होगी।
सुनवाई के दौरान बादशाहपुर थाने के उपनिरीक्षक से दाखिल अनुपालन रिपोर्ट को लेकर सवाल किए गए। हालांकि, वह अदालत के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि अदालत के पहले दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस ने मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष जवाब दाखिल किया है। अदालत ने रिपोर्ट को विस्तार से देखने के लिए सुनवाई शनिवार तक टाल दी। साथ ही उपनिरीक्षक चांदगी राम को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहने का निर्देश दिया।