फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Court held girlfriend parents and maternal uncle guilty in Ankit Saxena murder case

Ankit Saxena Murder Case: कोर्ट ने प्रेमिका के माता-पिता और मामा को ठहराया दोषी, सरेराह काटा था गला

Sun, 07 Jan 2024 03:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jan 2024 03:19 PM IST
सार

फोटोग्राफर अंकित सक्सेना हत्याकांड में कोर्ट ने प्रेमिका के माता-पिता और मामा को दोषी करार दिया है। तीनों दोषियों की सजा पर 15 जनवरी को बहस होगी। 
 

विज्ञापन
Court held girlfriend parents and maternal uncle guilty in Ankit Saxena murder case
कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में फरवरी 2018 में अंकित सक्सेना की हत्या की गई थी। इस मामले में कोर्ट ने अंकित सक्सेना की प्रेमिका के माता-पिता और मामा को हत्या का दोषी करार दिया है। 

विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार शर्मा की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में सफल रहा है कि पेशे से फोटोग्राफर अंकित सक्सेना की हत्या के पीछे उसके दूसरे समुदाय की लड़की के साथ प्रेम संबंध होना था और लड़की पक्ष को यह पसंद नहीं था। 
विज्ञापन


तीनों दोषियों की सजा पर 15 जनवरी को बहस होगी। साथ ही अभियोजन व बचाव  पक्ष से शपथपत्र दाखिल करने को कहा गया है। अभियोजन पक्ष मुकदमा खर्च और पीड़ित परिवार को मुआवजा को लेकर रिपोर्ट देगा। मामले में दोषियों को अधिकतम सजा फांसी और न्यूनत सजा उम्रकैद हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed