फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   court gave permission to take voice sample of dinkarn bribe scam issue

AIADMK 50 करोड़ घूस मामला:  कोर्ट ने दी दिनाकरन की आवाज के नमूने लेने की स्वीकृति

Thu, 18 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 May 2017 11:15 PM IST
सार

कोर्ट ने दी दिनाकरन की स्वीकृति 
के लिए कार्रवाई की अनुमति 

- एआईएडीएमके का 50 करोड़ घूस मामला 

- पुलिस ने मांगी थी दिनाकरन व सुकेश की आवाज के नमूने लेने की अनुमति       

अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
court gave permission to take voice sample of dinkarn bribe scam issue
टीटीवी दिनाकरन

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अर्जी को सुनवाई बताते हुए विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को एआईएडीएमके (अम्मा) गुट के नेता टीटीवी दिनाकरन की दलीलें खारिज कर दीं। पुलिस ने दिनाकरन व सुकेश चंद्रशेखर की आवाज के नमूने लेेने के लिए अर्जी दायर की थी।

विज्ञापन


दिनाकरन ने इसे सुनवाई योग्य न बताते हुए खारिज करने की मांग की थी। तीस हजारी स्थित विशेष न्यायाधीश पूनम चौधरी ने दिल्ली पुलिस को आवाज के नमूने लेने के लिए  दिनाकरन की स्वीकृति लेने की दिशा में कार्रवाई करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कहा था कि जांच के दौरान दिनाकरन, सुकेश व अन्य लोगों की बातचीत की रिकार्डिंग सामने आई है। यह बातचीत एक सीडी में है। इसमें दिनाकरन व सुकेश की आवाज की पुष्टि के लिए उनकी आवाज के नमूने लेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनाकरन की जमानत पर सोमवार को सुनवाई      
कोर्ट ने दिनाकरन की जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को सोमवार की तारीख तय कर दी। दूसरी ओर सह-आरोपी मल्लिकाजुन की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है। मामले में मुख्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने भी बृहस्पतिवार को जमानत याचिका दायर कर दी।       


हवाला ऑपरेटर बाबू भाई गिरफ्तार      
दिल्ली पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को एक हवाला ऑपरेटर ललित कुमार उर्फ बाबू भाई को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि ललित ने किसी के कहने पर एक करोड़ रुपये हवाला के जरिये सुकेश तक पहुंचाए थे। कोर्ट ने ललित से पूछताछ के लिए पुलिस को दो दिन का रिमांड दिया है। बता दें कि इस मामले में ललित से पहले एक अन्य हवाला ऑपरेटर नत्थू सिंह उर्फ नरेश जैन गिरफ्तार हो चुका है। वह फिलहाल 29 मई तक न्यायिक हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed