{"_id":"5c8bdb65bdec224e4c20289f","slug":"couple-teased-and-beaten-up-at-wedding-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में दंपती और बेटे से मारपीट, छेड़छाड़ भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में दंपती और बेटे से मारपीट, छेड़छाड़ भी
Fri, 15 Mar 2019 10:35 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
wedding
- फोटो : Social Media
नई दिल्ली के आनंद विहार में शादी समारोह के दौरान कहासुनी होने के बाद एक दंपती और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के दौरान छेड़छाड़ भी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला सपरिवार गीता कॉलोनी में रहती है। बुधवार रात वह पति व 15 साल के बेटे के साथ आनंद विहार स्थित शादी समारोह में गई थी, जहां उसके पति की कुछ परिचितों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल छीनकर भागते बदमाशों को दबोचा
नई दिल्ली के जीटीबी एंक्लेव में दो बदमाश एक दुकानदार से मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गए। दुकानदार और उसके बेटे ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पकड़ा गया एक बदमाश नाबालिग है, जबकि दूसरे की पहचान नंदनगरी निवासी सौरभ (23) के रूप में हुई है। पुलिस दुकानदार के बयान पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़ित दुकानदार की पहचान नंदनगरी निवासी भगत राम के रूप में हुई है। घटना के समय पिता-पुत्र अपने एक परिचित से मिलने के लिए जीटीबी एंक्लेव में आए थे।
विज्ञापन
गोली मारने की धमकी देकर लूटा
नई दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने दो दोस्तों से लूटपाट की। बदमाशों ने पीड़ितों को गोली मारने की धमकी देकर उनसे मोबाइल और 2500 रुपये लूट लिए। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, निर्मल दास सपरिवार शाहदरा के सुभाष पार्क एक्सटेंशन इलाके में रहता है। वह शादी के कार्ड बनाने का काम करता है। शुक्रवार सुबह छह बजे वह अपने दोस्त मुकेश के साथ स्टेशन जाने के लिए घर से निकला। दोनों मुस्कान चौक पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश निर्मल के पास पहुंचे और उनसे रुपये देने के लिए कहा। निर्मल के मना करने पर एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी और गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट कर फरार हो गए।