फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple steals one-year-old child in Delhi to satisfy daughter stubbornness

बेटी की ख्वाइश पूरी करने को मां-बाप बने चोर: रक्षाबंधन पर राखी बांधना चाहती थी 'लाडो', दंपती चुरा लाए 'भाई'

Fri, 25 Aug 2023 11:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 25 Aug 2023 11:06 PM IST
सार

संजय गुप्ता ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा था। उसकी पिछले साल अगस्त माह में छत से गिरने से मौत हो गई थी। राखी आने पर उसकी 15 साल की बेटी अपने भाई को राखी बांधने की जिद करने लगी। 

विज्ञापन
Couple steals one-year-old child in Delhi to satisfy daughter stubbornness
पुलिस ने मां-बाप को सौंपा नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में बेटी की जिद पूरी करने के लिए माता-पिता द्वारा एक बच्चे को अगवा करने का मामला सामने आया है। एक वर्ष पूर्व भाई की मौत के बाद 15 वर्षीय बेटी इस बार रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने की जिद पर अड़ी थी। इसे पूरा करने के लिए दंपती ने कोतवाली के छत्ता रेल फुटपाथ पर रहने वाली एक दिव्यांग महिला के एक माह के बेटे का अपहरण कर लिया। 

विज्ञापन

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की जांच की। बाइक के आधे-अधूरे नंबर के जरिए पुलिस ने बाइक सवार आरोपी दंपती की तलाश शुरू की और दोनों को रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को 24 अगस्त को तड़के 4.34 बजे कोतवाली के छत्ता रेल फुटपाथ पर रहने वाले दंपती के एक माह के बेटे के अगवा होने की शिकायत मिली। हाथ पैर से लाचार महिला अपने पति दीपक और बच्चे के साथ फुटपाथ पर रहती थी। उसका पति कूड़ा बीनने का काम करता है। महिला ने पुलिस को बताया कि रात तीन बजे नींद खुलने पर उसने अपने बच्चे को गायब पाया। 

विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी जतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। छत्ता रेल के आस पास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें पुलिस को एक बाइक संदिग्ध हालत में घूमती हुई नजर आई।

इस पर एक महिला भी सवार थी। पुलिस ने उस बाइक के जाने की दिशा में सीसीटीवी कैमरे जांच शुरू की। रात होने की वजह से बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं दिख रहा था। पुलिस ने लोक नायक अस्पताल तक चार सौ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके जरिए पुलिस ने बाइक के कुछ नंबर लिए। फिर गायब नंबर को जोड़ कर करीब सौ बाइक मालिकों से पूछताछ की। एक बाइक के पंजीकरण नंबर के जरिए उसके मालिक की पहचान सी ब्लॉक रघुवीर नगर, टैगोर गार्डन निवासी संजय गुप्ता के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस की टीम ने उस इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। घर में संजय गुप्ता अपनी पत्नी अनीता गुप्ता के साथ मौजूद था और पास ही अपहृत बच्चा भी उनके साथ था।

17 वर्षीय बेटे की छत से गिरने से हुई थी मौत
संजय गुप्ता ने बताया कि उसका 17 साल का बेटा था। उसकी पिछले साल अगस्त माह में छत से गिरने से मौत हो गई थी। राखी आने पर उसकी 15 साल की बेटी अपने भाई को राखी बांधने की जिद करने लगी। वह राखी बांधने के लिए एक भाई की मांग कर रही थी। अपनी बेटी की जिद को पूरा करने के लिए उन्होंने एक लड़के को अगवा करने का फैसला किया। उन्हें छत्ता रेल चौक के पास बच्चा अपनी मां से कुछ दूरी पर सोता हुआ मिला। उन्होंने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संजय टेटू बनाने का काम करता है जबकि उसकी पत्नी मेहंदी लगाती है। जांच में पता चला कि संजय पर रेलवे में जहरखुरानी के एक मामले सहित चोरी के तीन मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed