{"_id":"63e132820b28e26254539576","slug":"couple-found-the-stolen-mobile-with-the-help-of-google-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: दंपती ने ढूंढा लूटा मोबाइल, चोर को भी पकड़वाया; दोनों ने फोन तक पहुंचने लिए अपनाई ये तरकीब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: दंपती ने ढूंढा लूटा मोबाइल, चोर को भी पकड़वाया; दोनों ने फोन तक पहुंचने लिए अपनाई ये तरकीब
Mon, 06 Feb 2023 10:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 06 Feb 2023 10:32 PM IST
सार
दिलशाद कॉलोनी के पार्क के बाहर आरोपी अपनी बाइक के पास खड़ा था। दंपती ने दो पुलिसकर्मीयों के साथ मिलकर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से कुल चार मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक फोन महिला का भी था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंद नगरी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से उसका मोबाइल फोन लूट लिया। गूगल लोकेशन की मदद से महिला व उसके पति ने न सिर्फ अपना मोबाइल ढूंढ लिया, बल्कि आरोपी को भी सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया।
विज्ञापन
आरोपी के पास से एक बाइक के अलावा महिला के मोबाइल समेत चार फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलशाद कालोनी निवासी विनय उर्फ रवि के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पीड़िता पूनम रानी परिवार के साथ सुंदर नगरी इलाके में रहती हैं। वह आशा वर्कर है। उसने बताया कि शनिवार को वह राजीव गांधी अस्पताल से पैदल घर की ओर जा रही थीं। इस बीच टीएलएम अस्पताल के सामने पहुंचने पर पीछे से आए एक बाइक सवार ने उससे उसका फोन लूटने का प्रयास किया। पीड़िता ने मोबाइल नहीं छोड़ा तो आरोपी उसे जबरन धक्का देकर मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने एक राहगीर की मदद से उसका पीछा भी किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पीड़िता ने राहगीर के मोबाइल से अपने पति कोमल सिंह को सूचना दी। वह तुरंत मौके पर आ गए। कोमल ने पत्नी पूनम के मोबाइल की लोकेशन सर्च की तो वह दिलशाद कॉलोनी के एक पार्क की मिली। दोनों फोन की लोकेशन के आधार पर वहां बढ़ने लगे। इस बीच उनको सादे कपड़ों में दो पुलिसकर्मी भी मिल गए। वे दोनों भी उनके साथ चल दिए।
दिलशाद कॉलोनी के पार्क के बाहर आरोपी अपनी बाइक के पास खड़ा था। कोमल ने दोनों पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से कुल चार मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें एक फोन पूनम का भी था।