फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   couple brutally murdered in Mohan Garden of Dwarka delhi

द्वारका दोहरा हत्याकांडः अंधे की लाठी बनकर हत्यारे ने किया भरोसे का कत्ल, सामने आया ये सच

Sun, 23 Jun 2019 12:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Jun 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
couple brutally murdered in Mohan Garden of Dwarka delhi
फाइल फोटो
नई दिल्ली के द्वारका में हुई दृष्टिहीन पति और उसकी पत्नी की हत्या की गुत्थी ने पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने विशाल नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। विशाल एक साल से इसी परिवार के साथ रह रहा था। विशाल ने दंपति को कमरा किराए पर दिलवाने में मदद की थी।
विज्ञापन


इसी के साथ दंपति से उसके संबंध अच्छे होते गए और वह उनके साथ रहने लगा था। विशाल दंपति की बेटी को पसंद करने लगा था। दंपति को रास्ते का रोड़ा समझकर विशाल उन्हें हटाना चाहता था।
विज्ञापन


शनिवार को विशाल ने पहले चाकू से शांति सिंह पर हमला किया फिर हरि वल्लभ को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कल विशाल को हिरासत में लिया था और सीडीआर आने के बाद साफ हो गया कि उसने ही हत्या की है। बेटी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई

द्वारका जिले के मोहन गार्डन इलाके में शनिवार को दृष्टिहीन हरि वल्लभ (51) और पत्नी शांति सिंह (47) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हरि वल्लभ कंझावला के सरकारी स्कूल में संगीत के शिक्षक थे। शनिवार शाम बेटी घर पहुंची तो माता-पिता को खून से लथपथ पाया। फौरन पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस कैट्स एंबुलेंस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है।

पुलिस के मुताबिक, हरि वल्लभ द्वारका मोड़ स्थित भगवती गार्डन एक्सटेंशन में तीसरी मंजिल के फ्लैट में पत्नी शांति, बेटी दृष्टि (27) और बेटे ऋषभ (23) के साथ रहते थे। दृष्टिहीन हरि कंझावला के स्कूल में संगीत शिक्षक थे, जबकि शांति घर में रहती थी।

दोनों ने अपनी जिंदगी बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था

दृष्टि एमबीए कर रही है, जबकि बेटा ऋषभ इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। घर में हरि का एक रिश्तेदार युवक भी रहता था। वह प्राइवेट नौकरी के अलावा प्रॉपर्टी डीलिंग करता है। शनिवार शाम करीब 7 बजे दृष्टि अपने रिश्तेदार के साथ घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा खुला था।

पुलिस के मुताबिक, महिला का शव बेड पर पड़ा था, जबकि हरि वल्लभ का शव जमीन पर। उनकी गर्दन व पेट में चाकू से कई वार किये गए थे। ऐसा लगता है कि दोनों ने अपनी जिंदगी बचाने के लिए काफी संघर्ष किया था।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की बात से इंकार कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घर का सामान ज्यों का त्यों मिला है। घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिवार ने दंपती की किसी से कोई रंजिश होने की बात से इंकार किया है।

दृष्टिहीन होने के बावजूद हरि सामान्य व्यक्ति की तरह बर्ताव करते थे

जिस इमारत में हरि वल्लभ का फ्लैट है, उसमें कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने उन सभी की फुटेज को कब्जे में लिया है। इसके अलावा, बिल्डिंग के आसपास लगे कैमरों की फुटेज को भी पुलिस कब्जे में ले रही है। पुलिस ने हरि व शांति के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई हैं। पुलिस पता लगा रही है कि आखिरी बार हरि व शांति की किससे बातचीत हुई।


भगवती गार्डन के जिस फ्लैट में हरि व शांति की हत्या हुई, उसके आसपास रहने वाले लोग सकते में हैं। कोई भी उनकी हत्या का यकीन नहीं कर पा रहा है। पड़ोसियों का कहना था कि शांति और हरि बेहद मिलनसार थे। हरि दृष्टिहीन होने के बावजूद सामान्य व्यक्ति की तरह बर्ताव करते थे। उन्होंने दिव्यांगता को कभी कमजोरी नहीं समझा। उनकी पत्नी भी पति का पूरा साथ देती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed