फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Couple arrested for allegedly smuggling drugs from a minor

Delhi Crime: दिहाड़ी पर नाबालिग से नशीले पदार्थ की तस्करी कराने पर दंपती गिरफ्तार, 500 रुपये रोजाना देते थे

Tue, 02 Sep 2025 04:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Sep 2025 04:14 AM IST
सार

नाबालिग ने बताया कि दंपती पांच सौ रुपये की दैनिक मजदूरी देकर उनसे नशीली पदार्थों की तस्करी करवा रहे थे।

विज्ञापन
Couple arrested for allegedly smuggling drugs from a minor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच सौ रुपये देकर एक नाबालिग से नशीले पदार्थ की तस्करी करवाने वाले दंपती को रणहौला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ लिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 1084 ग्राम गांजा और 781 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस दंपती से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान करने और उनकी धर पकड़ करने में जुटी है।

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 29 अगस्त की रात रणहौला थाना पुलिस बापरोला इलाके में गश्त कर रही थी। पुलिस ने बैरागी रोड सत्यम विहार फेज-2 के पास एक पुरुष और एक महिला को हाथों में पॉलीथीन बैग लेकर जाते देखा। पुलिस टीम को देखते ही दोनों तेजी से एक घर में घुस गए। सूचना पर थाने से अतिरिक्त पुलिस कर्मी महिला सदस्यों के साथ वहां पहुंची। पुलिस टीम ने घर खुलवाया। पुलिस ने सिद्धांत और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पॉलीथिन की तलाशी ली। साथ ही घर में मौजूद नाबालिग से पूछताछ की। पॉलीथिन की तलाशी में 1084 ग्राम गांजा मिला। घर से पुलिस को 781 अवैध शराब की पेटियां मिली।
विज्ञापन


पूछताछ में सिद्धांत ने बताया कि वह अपनी पत्नी और नाबालिग के साथ मिलकर गांजा और शराब के अवैध कारोबार में सक्रिय रूप से शामिल था। नाबालिग ने बताया कि दंपती पांच सौ रुपये की दैनिक मजदूरी देकर उनसे नशीली पदार्थों की तस्करी करवा रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम और आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed