फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Counting tomorrow, heart beat high, leader prays god

धड़कनें बढ़ीं, पूजा-पाठ करने में जुटे प्रत्याशी!

Fri, 16 May 2014 07:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,
ब्यूरो/अमर उजाला, Updated Fri, 16 May 2014 07:10 AM IST
विज्ञापन
Counting tomorrow, heart beat high, leader prays god

एक माह से भी अधिक समय तक ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में बंद रहा जनादेश शुक्रवार को बाहर निकलेगा। दोपहर तक तय हो जाएगा कि शहर से संसद तक की 28 किलोमीटर की दूरी कौन तय करेगा।

विज्ञापन


वोटों की गिनती के साथ-साथ एक तरह से शहर की ‘धड़कन’ भी गिनी जाएगी। पता चलेगा कि कांग्रेस डोमिनेटेड यह शहर कांग्रेसमय रहता है या फिर यहां भगवा फूल खिलता है। इन्हीं दो के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इनेलो, बसपा एवं आम आदमी पार्टी ने भी अच्छी मेहनत की है, लेकिन एग्जिट पोल तो फिलहाल भाजपा के पक्ष में है। यही परिणाम विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी रेखांकित करेगा।
विज्ञापन


जनादेश को अपने-अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने देवी-देवताओं से मन्नत मांगी। कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का प्रशिक्षण दिया। उधर, बृहस्पतिवार को चुनावी चक्कलस जोरों पर रही। हर कोई चुनावी गणित में उलझा हुआ था। अलग-अलग पार्टी वाले अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे थे। कुछ यह कह रहे थे कि शुक्रवार को पता ही चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना को लेकर सभी प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गईं। सब सुबह से लेकर देर रात तक अपने समर्थकों से घिरे रहे। गिनती देखने के लिए कहां किस कार्यकर्ता को लगाना है, इसकी रणनीति बनाते रहे। इनेलो प्रत्याशी एडवोकेट आरके आनंद वैसे तो मतदान के बाद ही फरीदाबाद से फुर्र हो गए थे, लेकिन मतगणना के एक दिन पहले उन्होंने शहर में डेरा डाल लिया। दिन भर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली।


बहरहाल चाहे जीत के लिए कोई कितने भी जतन देवी-देवताओं को मनाने के लिए कर रहा हो, लेकिन सुबह ईवीएम से निकला जनादेश ही बताएगा कि किसका भाग्य जागा है।

    

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव का रिपोर्ट कार्ड

विधानसभा

कांग्रेस

भाजपा

बसपा

हथीन

33694

21208

21220

होडल

25316

25965

12883

पलवल

28650

25229

19892

पृथला

24125

25510

19337

एनआईटी

28305

16333

7558

बड़खल

30022

13775

5695

बल्लभगढ़

25459

20203

6033

फरीदाबाद

29679

22952

8362

तिगांव

32598

18459

12471

पोस्टल वोट

16

29

2

कुल प्राप्त मत

257864

1,89,663

1,13,453

वोट प्रतिशत

-41.26

-30.35

-18.15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed