{"_id":"200279a3802dd0648e1fae52b8a251f4","slug":"counting-of-votes-for-election-duty-imposed-on-magistrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव मतगणना के लिए ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव मतगणना के लिए ड्यूटी पर लगाए गए मजिस्ट्रेट
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त चंद्रशेखर ने 28 जनवरी को जिला परिषद सहित जिले की दोनों ब्लॉक पंचायत समितियों फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के सदस्यों के चुनाव की मतगणना के लिए जिले के चार सक्षम अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार को दौलतराम धर्मशाला में मतगणना केंद्र के अंदर की तरफ तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के एसडीओ राहुल सिंह को मतगणना केंद्र के बाहर की तरफ ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं अग्रवाल धर्मशाला बल्लभगढ़ में बनाए गए मतगणना केंद्र में सहायक खनन अभियन्ता संजय सब्बरवाल को अंदर की ओर तथा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) के एसडीओ एसएस चौहान को बाहर की तरफ सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन