फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Councilors were busy enjoying Chole-Bhatura in MCD meeting in Delhi

MCD Meeting: बैठक में छोले-भटूरे का लुत्फ उठाने में लगे रहे पार्षद, मेयर पर लगाया डीएमसी एक्ट उल्लंघन का आरोप

Tue, 06 Feb 2024 04:13 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 Feb 2024 04:13 PM IST
सार

दिल्ली में एमसीडी की बैठक चल रही है। बैठक के दौरान पार्षद छोले भटूरे का लुफ्त उठाने में लगे रहे। दूसरी तरफ बजट पर चर्चा होती रही।
 

विज्ञापन
Councilors were busy enjoying Chole-Bhatura in MCD meeting in Delhi
एमसीडी बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एमसीडी की बैठक में पार्षद छोले भटूरे का लुफ्त उठाने में लगे रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ बजट पर चर्चा होती रही। वहीं, दिल्ली एमसीडी में कांग्रेस पार्षदों ने मेयर पर आरोप लगाया है। कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि मेयर ने डीएमसी एक्ट का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के साथ दिल्ली नगर निगम के पहले दिन का बजट सत्र सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे समाप्त हुआ। दोपहर दो बजे से सदन की मीटिंग बुलाई गई थी और कार्यवाही शुरू होने के बाद सबसे पहले कांग्रेस दल की नेता नाजिया दानिश को बोलने का मौका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि आठ फरवरी को नेता सदन को जो फाइनल बजट भाषण पढ़ना है, इसकी कॉपी तो पहले से छपवा ली गई है। फिर बजट पर निगम सदस्यों से चर्चा कराना मात्र दिखावा भर है। इस मुद्दे पर सदन में करीब 10 मिनट तक हंगामा होता रहा। बाद में सदन की अध्यक्ष मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने नेता कांग्रेस से कहा कि वे अपनी बात रखें। 

मंगलवार दोपहर दो बजे से फिर से कार्यवाही शुरू हुई। इस दौरानपार्षद छोले भटूरे का लुफ्त उठाने में लगे रहे। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बजट पर चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed