फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   councillors will gets posts in bjp delhi's new core committee.

दिल्ली भाजपा: उपाध्याय की टीम में किसे मिलेगा मौका?

Thu, 09 Oct 2014 03:14 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
councillors will gets posts in bjp delhi's new core committee.

राजधानी दिल्ली में सरकार बनाने की चर्चाओं के बीच एक बार फिर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी के ऐलान होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। खास बात ये है कि भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की टीम में कई पार्षदों को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, प्रदेश कार्यकारिणी में पार्षदों को मौका दिए जाने के पीछे मुख्य वजह यह मानी जा रही है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी खुद एक पार्षद हैं।
विज्ञापन


नई टीम में महासचिव पद के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के पार्षद और शिक्षा समिति के चेयरमैन आशीष सूद, उत्तरी दिल्ली नगर निगम से पार्षद और स्टैंडिंग कमेटी की डिप्टी चेयरमैन रेखा गुप्ता और सांसद रमेश बिधूड़ी का नाम चर्चा में है। जबकि महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए कमलजीत सहरावत का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों दिया जा रहा है पार्षदों को मौका?

councillors will gets posts in bjp delhi's new core committee.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पार्टी नेताओं ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य करने वाली बात नहीं है कि पार्षदों को बड़े पद दिए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पहले ही कह रखा है कि कार्यकारिणी की घोषणा करना महज एक औपचारिकता होगी, क्योंकि उनकी टीम पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को पूरा करने में जुटी है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के स्तर से कार्यकारिणी की सूची पूरी तरह तैयार है, इसे केंद्रीय टीम के नेताओं को दिखाने के बाद ही घोषणा की जाएगी।

पार्षदों को मौका दिए जाने के पीछे एक वजह यह भी ‌है कि प्रदेश अध्यक्ष युवाओं को आगे ला रहे हैं। चर्चा है कि पिछली कार्यकारिणी में महासचिव रह चुके नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया जाएगा, वे 29 लोगों की कार्यकारिणी का ‌हिस्सा होंगे।

यहां है बड़े बदलाव की उम्मीद

councillors will gets posts in bjp delhi's new core committee.

पार्टी की परंपरा के अनुसार हर नए अध्यक्ष ने युवा मोर्चा अध्यक्ष को बदला है। इसलिए फिलहाल पार्टी में इस पद के लिए जिस नेता का नाम सबसे आगे चल रहा है वो है- नकुल भारद्वाज। जब विजय गोयल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बने तो उन्होंने गौरव खारी को यह पद सौंपा था। गौरव उनके काफी करीबी माने जाते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिला स्तर पर कार्यकारिणी में बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है।

बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से एक दिन पहले ही पद ग्रहण किया था लेकिन अब तक अपनी टीम का ऐलान नहीं कर पाए, जबकि अमित शाह काफी पहले अपने टीम का ऐलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed