फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   councillors are looking to contest assembly elections.

विधानसभा भंग होने की मन्नत मांग रहे थे नेता

Wed, 05 Nov 2014 02:00 AM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Nov 2014 02:00 AM IST
विज्ञापन
councillors are looking to contest assembly elections.

दिल्ली विधानसभा भंग होने से सभी दलों के पार्षदों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। वे निरंतर दुआ कर रहे थे कि सरकार का गठन नहीं हो और विस भंग हो जाए। जिससे उनको भी चुनाव लड़ने का मौका मिल सके।

विज्ञापन


दरअसल, करीब तीन दर्जन से अधिक पार्षद चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और ये पिछले दो माह से सरकार के गठन की प्रक्रिया पर नजर गड़ाए हुए थे। डेढ़ दर्जन पार्षद पिछला विस चुनाव हार गए थे, अन्य करीब दो दर्जन पार्षदों को टिकट नहीं मिला था।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में 25 पार्षदों ने विभिन्न दलों के टिकट और निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ा था। इनमें सात जीते थे। पिछला चुनाव हारे 18 पार्षदों के अलावा दो दर्जन से अधिक भाजपा, कांग्रेस, बसपा व आम आदमी पार्टी के पार्षदों के समक्ष एक बार फिर चुनाव लड़ने का अवसर मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव लड़ने की चाहत वाले पार्षद
भाजपा पार्षद आजाद सिंह, रजनी अब्बी, सुशीला देवी, पूर्णिमा विद्यार्थी, श्याम शर्मा व खुशीराम पिछली बार भांति चुनाव लड़ने की मंशा पाले हुए हैं जबकि सतीश उपाध्याय, योगेंद्र्र चंदोलिया, सुभाष आर्य, मीरा अग्रवाल, सरिता चौधरी, आशीष सूद, पंकज सिंह, रेखा गुप्ता, विजय प्रकाश पांडेय, राजपाल राणा, प्रवेश वाही, वीरेंद्र बब्बर, नरेश बाल्याण, कुलदीप सोलंकी, शैलेंद्र्र मोंटी, सतेंद्र चौधरी आदि फिर टिकट मांगने की सोच रहे हैं।


वहीं पिछला चुनाव हारे कांग्रेस अमृता धवन, वीरेंद्र कसाना व जाकिर खान के अलावा फरहाद सूरी, मुकेश गोयल, सतबीर शर्मा, रमेश दत्ता, तिलोतमा चौधरी, अभिषेक दत्त, अंजू सहवाग आदि भी इस बार फिर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगने वालों में शामिल हैं। आम आदमी पार्टी में देशराज राघव के अलावा सहीराम पहलवान, इमरान हुसैन, रघुवीर शौकीन आदि चुनाव लड़ने के लिए शामिल हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed