फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corpse found in sewer.

लापता मासूम का नाले में मिला शव, हड़कंप

Tue, 07 Oct 2014 09:27 AM IST
Updated Tue, 07 Oct 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
corpse found in sewer.

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शुक्रवार को गायब हुए ढाई साल के बच्चे का शव रविवार दोपहर नाले में मिला। उसके गर्दन पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन


परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पुलिस के अनुसार ढाई साल मासूम अजान सपरिवार ई ब्लॉक संजय कॉलोनी में रहता था। परिवार में उसके पिता मोहम्मद शहजाद, मां नर्गिस और बड़ा भाई फैजान हैं।

शहजाद, कपड़े की फैक्ट्री में काम करता है। अजान जन्म के समय से ही बोल नहीं पाता था। शहजाद के अनुसार दशहरे के दिन अजान घर के बाहर ही खेलते हुए गायब हो गया।

विज्ञापन

आठ साल पहले मौसी के बेटे की भी हुई थी मौत

corpse found in sewer.

काफी तलाश के बाद जब उसका पता नहीं चला तो उन्होंने गोकलपुरी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसी बीच रविवार दोपहर अजान की मौसी शबनम छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई। घर के पास ही नाले में उन्होंने बच्चे का पैर देखा और इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी।

परिवार वालों ने नाले में जाकर बच्चे के शव को बाहर निकला। शव की पहचान अजान के रूप में हुई। तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में कर लिया। परिजनों का कहना है कि बच्चे के गर्दन में चोट के निशान हैं।

अजान की मौसी शबनम ने बताया कि आठ साल पहले उसके बेटे समीर की मौत नाले की दीवार गिरने से हुई थी। उसने कहा कि आज तक इस मामले में उसे कोई इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने अजान के अगवा कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

करोलबाग में व्यवसायी के बेट का अपहरण, छोड़ा

corpse found in sewer.

मध्य दिल्ली के करोलबाग में रहने वाले व्यवसायी के बेटे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरण के बाद बदमाशों ने बेटे को छोड़ने के लिए व्यवसायी से फिरौती मांगनी भी शुरू कर दी था।

मामले में पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस की मुस्तैदी के चलते बदमाश व्यवसायी के बेटे को हरियाणा बॉर्डर पर छोड़कर फरार हो गए। करोलबाग थाना पुलिस मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार करोलबाग में व्यवसायी अपने परिवार के साथ रहता है। उनके कई गोदाम हैं। व्यवसायी का 28 वर्षीय बेटा राम (बदला हुआ नाम) रविवार दोपहर को आनंद पर्वत इलाके में स्थित गोदाम पर गया था। वहां से लौटते वक्त तीन से चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर अपहरण कर लिया।

आरोपियों ने राम का मोबाइल भी बंद कर दिया था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देर शाम बदमाशों ने फिरौती की रकम मांगी। मामला समझते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी। बदमाश राम को हरियाणा बॉर्डर पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed