फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   corporate companies to adopt child shelter homes

कॉरपोरेट कंपनियां अब गोद ले सकती हैं चाइल्ड शेल्टर होम्स, चलाया जा रहा है ‘अडोप्ट ए होम’ कार्यक्रम

Wed, 09 Aug 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 09 Aug 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
corporate companies to adopt child shelter homes
demo pic

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ‘अडोप्ट ए होम’ कार्यक्रम चलाया है। इसके तहत कॉरपोरेट सेक्टर की कंपनियां जेजे एक्ट 2015 के तहत पंजीकृत बाल देख रेख संस्थाओं को गोद ले सकते हैं। उपायुक्त ने यहां के कॉरपोरेट हाऊस को सीएसआर के तहत गोद लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन


बता दें कि जेजे एक्ट 2015 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा सरकार के अधीन 8 बाल देख-रेख संस्थाएं चल रही हैं। उपायुक्त ने ‘अडॉप्ट ए होम’ कार्यक्रम के तहत इन पंजीकृत संस्थाओं की देख-रेख के लिए सभी व्यावसायिक संगठनों, एनजीओ, अन्य संस्थाओं एवं आम जन की भागीदारी के लिए अपील की है।
विज्ञापन


संस्थाएं इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार, बच्चों के बेडिंग, लॉकर, अलमारी, कुर्सी, मेज, कूलर, आरओ सिस्टम , बर्तन, बच्चों के खेल का सामान, उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने, शॉर्ट टर्म कोर्सेज, वोकेशनल ट्रेनिंग, बाथरूम व टॉयलेट निर्माण आदि सहित विभिन्न कार्य करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्त्रस्म में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यावसायिक संगठनों, संस्थाओं एवं आम जन महिला एवं बाल विकास विभाग गुरुग्राम के विकास सदन स्थित कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान सुबह 09 बजे से सांय 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, महिला एवं बाल विकास विभाग गुरुग्राम के दूरभाष नंबर 0124-2331148 तथा 0124-2300098 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed