फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus vaccine manish sisodia accuses modi government of selling vaccines to other countries leaving own citizens to die and he ask for more vaccines

वैक्सीन पर सियासत: सिसोदिया बोले- अपने लोगों को मरता छोड़ विदेशों को वैक्सीन बेच रही केंद्र सरकार

Mon, 10 May 2021 10:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 May 2021 10:10 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब अप्रैल में केंद्र सरकार ने तय किया था कि वैक्सीन कंपनियां राज्यों को सीधे वैक्सीन बेच सकती हैं, तब दिल्ली सरकार ने वैक्सीन कंपनी को 1.34 करोड़ वैक्सीन का आर्डर दिया जो 18-45 वर्ष के लोगों को लगाया जाना था...

विज्ञापन
Coronavirus vaccine manish sisodia accuses modi government of selling vaccines to other countries leaving own citizens to die and he ask for more vaccines
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि दिल्ली ने केंद्र सरकार को 1.34 करोड वैक्सीन की डोज का ऑर्डर किया था, लेकिन केंद्र ने सिर्फ 3.5 लाख वैक्सीन ही उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि जिस समय देश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ था। उस दौरान केंद्र ने 6.5 करोड़ वैक्सीन विदेशों में बेच दी।
विज्ञापन

 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब अप्रैल में केंद्र सरकार ने तय किया था कि वैक्सीन कंपनियां राज्यों को सीधे वैक्सीन बेच सकती हैं, तब दिल्ली सरकार ने वैक्सीन कंपनी को 1.34 करोड़ वैक्सीन का आर्डर दिया जो 18-45 वर्ष के लोगों को लगाया जाना था, लेकिन वैक्सीन मिलने के बजाय केंद्र सरकार का पत्र मिला, जिसमें साफ लिखा हुआ था कि, दिल्ली को केवल 3.59 लाख वैक्सीन ही मिलेंगी। जिसमें 92 हजार 840 कोवैक्सीन और 2 लाख 67 हजार 690 कोविशील्ड वैक्सीन होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ही यह तय कर रही है कि विदेशों को कितना वैक्सीन बेचना है और देश में राज्यों को कितना वैक्सीन देना है। केंद्र सरकार ने  6.5 करोड़ वैक्सीन विदेशों में निर्यात कर दी। अगर यह टीके देश के लोगों को लगाए जाते तो पिछले दो महीनों में  देश में लाखों की संख्या में लोगों की जान नहीं जाती। सिसोदिया ने कहा कि केंद्र सरकार को अब पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध करानी चाहिए। जिससे जल्द से जल्द लोगों का टीकाकरण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed