{"_id":"5e85a1418ebc3e78b7131033","slug":"coronavirus-update-ghaziabad-one-more-positive-case-from-ceasefire-company-employee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजफायर कम्पनी की एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित, गाजियाबाद में 9 पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजफायर कम्पनी की एक और कर्मचारी कोरोना संक्रमित, गाजियाबाद में 9 पॉजिटिव केस
Thu, 02 Apr 2020 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 02 Apr 2020 02:02 PM IST
सार
- कंपनी के 3 कर्मचारी पहले से ही हैं संक्रमित
- गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 9
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : रॉयटर्स एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोएडा की सीजफायर कंपनी की एक और महिला कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुई है। सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि महिला पहले से ही जिला एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
यह महिला वसुंधरा की रहने वाली है, इनके बहन की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कैब से जाने वाले चार लोग थे सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पांचवां कैब चालक था जो जिम्स में भर्ती है।
विज्ञापन
इनको भर्ती कराने के साथ ही वसुंधरा 2बी के आसपास का इलाका तीन दिन पहले ही सैनिटाइज कराया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग अब यह पता करने में जुटा है कि महिला के संपर्क में और कितने लोग आए हैं।
विज्ञापन
कंपनी के 3 कर्मचारी पहले से ही कोरोना संक्रमित होने से एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। महिला मरीज के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9 हो गई है। जिसमें 2 को इलाज के बाद छुट्टी मिल चुकी है, एक डॉक्टर का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है, जबकि 6 लोग जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती हैं।