{"_id":"5e8878cf8ebc3e75e00976cd","slug":"coronavirus-update-five-new-positive-cases-in-noida-toll-reaches-55","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में सामने आए पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या 55 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में सामने आए पांच और कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या 55 पहुंची
Sat, 04 Apr 2020 05:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 04 Apr 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में शनिवार को कोरोना के पांच नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 55 हो गई है। पांचों केस नोएडा के दो अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर-5 स्थित जे.जे. कॉलोनी नंगला में चार व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसी प्रकार एक व्यक्ति ग्राम वाजिदपुर सेक्टर-135 नोएडा सदर तहसील के अंतर्गत कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही उप जिला मजिस्ट्रेट दादरी राजीव राय एवं उप जिला मजिस्ट्रेट सदर प्रसून द्विवेदी के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में दोनों स्थानों को प्रोटोकॉल के अनुरूप 5 अप्रैल की रात 10:00 बजे तक अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
सील करने का उद्देश्य है कि दोनों स्थानों पर होम क्वारंटीन और सैनिटाइजेशन का कार्य निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को यहां पर अपने-अपने स्तर पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार अब जनपद में 55 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 8 व्यक्तियों का इलाज पूरा हो चुका है और इन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है। बचे हुए मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखकर उनका इलाज किया जा रहा है।
ग्रेटर नोएडाः तीन डॉक्टरों समेत 15 की रिपोर्ट निगेटिव, मिली राहत
ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव के युवक के कारोना पाजिटिव होने पर उसके संपर्क में आए 15 लोगों की कोरोना जांच कराई गई थी। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें संजीवनी अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित नौ लोग शामिल हैंं। इस रिपोर्ट के आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली है।
गांव घोड़ी बछेड़ा का एक युवक कोरोना संक्रमित हो गया था। उसे ग्रेटर नोएडा के संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी जांच लाल पैथालॉजी से कराई गई थी। जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह युवक दुकान चलाता है। आशंका थी कि दुकान में ही इसे किसी और से कोरोना हुआ है। प्रशासन ने अस्पताल को खाली करवाकर सील करा दिया था। इसके बाद गांव को सील करके सैनिटाइजेशन कराया गया था।
स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी अस्पताल के तीन डॉक्टरों समेत 9 लोगों के सैंपल लिए थे। इसके अलावा युवक के छह परिजनों के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। साथ ही सभी को क्वारंटीन कर दिया गया था। इन सभी की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में किसी को कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
युवक के चार साथियों के नहीं लिए गए सैंपल
युवक के साथ दुकान में चार और लोग काम करते हैं। इन सभी को नोएडा में क्वारंटीन कर दिया गया है। लेकिन अभी तक इनके सैंपल नहीं लिए गए हैं। युवक के परिजनों ने इसकी शिकायत दादरी विधायक और सीएमओ से की है। लेकिन अभी तक इनके नमूने नहीं लिए गए हैं।