फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus spreading due to market and weddings in Delhi: Dr. Guleria

दिल्ली में बाजार-शादियों की वजह से फैल रहा संक्रमण : डॉ. गुलेरिया 

Wed, 11 Nov 2020 08:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 11 Nov 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
coronavirus spreading due to market and weddings in Delhi: Dr. Guleria
डॉ. रणदीप गुलेरिया, निदेशक, दिल्ली एम्स - फोटो : Amar Ujala

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के रोजाना हजारों संक्रमित मरीज सामने आने पर दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया का कहना है कि बाजार और शादियों की वजह से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके दुष्प्रभाव दिल्ली में रोजाना देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली में पहले एक दिन में चार से पांच हजार संक्रमित मरीज आ रहे थे लेकिन अब यह आंकड़ा आठ हजार के नजदीक पहुंच चुका है। आलम यह है कि बीते 18 दिन में ही दिल्ली में एक लाख कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


डॉ. गुलेरिया का कहना है कि त्योहार के चलते दिल्ली के बाजारों में बेहिसाब भीड़ दिखाई दे रही है। दुर्भाग्य है कि भीड़ में ज्यादातर लोग सोशल डिस्टैसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। साथ ही मास्क भी चेहरे पर नहीं लगा रहे हैं। लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। जबकि इस भीड़ पर जल्द से जल्द अंकुश लगाने के लिए आक्रामक तरीके से काम करने की आवश्यकता है। दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 41 हजार को पार कर गई है। 
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट की ओर से भी बाजारों में भीड़भाड़ को लेकर दिल्ली सरकार को नोटिस दिया गया। दरअसल राजधानी में त्योहार के चलते बाजारों में लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई है। सदर बाजार, चांदनी चौक, लक्ष्मी नगर, रोहिणी सहित कई इलाकों में भीड़ के चलते संक्रमण का असर भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में रोजाना कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में भी बढ़ोतरी हुई है। इन सब के अलावा दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बिस्तरों की कमी भी मरीजों को मुसीबत बन चुकी है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सरकार ने जल्द ही ठोस निर्णय नहीं लिया तो स्थिति काफी गंभीर हो सकती है। 

दिल्ली में फिर से होना चाहिए लॉकडाउन 

फोर्टिस अस्पताल के डॉ. अनूप मिश्रा का कहना है कि इस समय दिल्ली की स्थिति काफी गंभीर बन चुकी है। इस स्थिति से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है। कम से कम दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन लगना चाहिए। ताकि संक्रमण चैन को और भी ज्यादा बढ़ने से रोका जा सके।

10 लाख की आबादी पर बढ़ीं मौत
आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस के नए संक्रमित मरीजों के अलावा मौतों में भी बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक यहां 10 लाख की आबादी पर 292 लोगों की मौत दर्ज की गई थी लेकिन अब यह आंकड़ा 369 पहुंच चुका है। देश में सबसे ज्यादा मुंबई में प्रति 10 लाख की आबादी पर 511 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हुई है। मुंबई के बाद दिल्ली दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। 

सबसे ज्यादा मरीज देख रहे अस्पतालों में
मैक्स अस्पताल के डॉ. संदीप बुद्घिराजा का कहना है कि दिल्ली में 15 फीसदी से अधिक कोरोना संक्रमण दर देखने को मिल रही है। जबकि मृत्युदर एक फीसदी से भी कम है। हालांकि संक्रमण दर की वजह से अस्पतालों में इनदिनों सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, हम पहली बार इतनी तादाद में संक्रमित मरीजों को देख रहे हैं। इसके चलते आईसीयू बिस्तरों की कमी झेल रहे हैं। गंभीर लक्षण होने के बाद भी मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं करा पा रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed