फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus some unidentified throw two bottles filled with toilet in Dwarka quarantine centre fir filed

दिल्ली: द्वारका क्वारंटीन सेंटर में अज्ञात लोगों ने फेंकी मूत्र से भरी बोतलें, मामला दर्ज

Wed, 08 Apr 2020 10:16 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 08 Apr 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus some unidentified throw two bottles filled with toilet in Dwarka quarantine centre fir filed
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

पूरे देश समेत दिल्ली के कई क्वारंटीन केंद्रों में मेडिकल स्टाफ से किए जा रहे दुर्व्यवहार की बातें तो सामने आ ही रही थीं, अब दिल्ली के द्वारका केंद्र से भी कुछ ऐसी ही बात सामने आई है। जानकारी के अनुसार द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आने वाली एक क्वारंटीन केंद्र में मूत्र से भरी दो बोतलें बरामद की गई हैं। इसकी बरामदगी को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269 और 270 के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) के सिविल डिफेंस कर्मियों ने इसकी एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने एफआईआर में शिकायत की है कि कुछ लोगों ने क्वारंटीन फैसिलिटी परिसर में मूत्र से भरी बोतलें फेंकी थीं।
विज्ञापन

 

नरेला के क्वारंटीन केंद्र में वार्ड के बाहर शौच करने पर दो जमातियों पर दर्ज हो चुका है केस

दिल्ली पुलिस ने नरेला क्वारंटीन केंद्र में उपद्रव करने वाले दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह दोनों व्यक्ति निजामुद्दीन मरकज की तब्लीगी जमात में शिरकत कर चुके हैं और प्रशासन ने इन्हें मरकज से निकालकर यहां भर्ती कराया था।

सफाई कर्मचारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि इन्होंने 31 मार्च के दिन अपने कमरे के बाहर ही शौच कर दिया था। एफआईआर में ये भी लिखा है कि ये दोनों आरोपी स्वास्थ्य विभाग और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं और लोगों की जान को खतरे में डालते हुए कोरोना से लड़ने की पूरी मुहिम को खतरे में डाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed