{"_id":"5fec709f8ebc3e43571415a0","slug":"coronavirus-new-strain-reaches-delhi-ncr-one-patient-confirmed-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, नोएडा के एक मरीज में हुई वायरस की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर पहुंचा कोरोना का नया स्ट्रेन, नोएडा के एक मरीज में हुई वायरस की पुष्टि
Wed, 30 Dec 2020 05:55 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन
ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने भारत में भी दस्तक दे दी है। अब तक नए स्ट्रेन के कई मरीज सामने आ चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। मंगलवार को मेरठ में ढाई साल की बच्ची के बाद अब गौतमबुद्ध नगर में भी नए स्ट्रेन का एक मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य ने बुधवार को नोएडा में कोरोना संक्रमण के नए स्ट्रेन वाले एक मरीज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से लौटी नोएडा सेक्टर-50 निवासी महिला (33) में कोरोना के नए रूप की पुष्टि हुई है। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में चल रहा है। महिला की 26 दिसंबर को आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
इसके बाद कोरोना का नया रूप पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) दिल्ली भेजा गया था जहां से पुष्टि हो गई। उत्तर प्रदेश में इस स्ट्रेन के अब तक दो मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन