दिल्ली सरकार का केंद्र को सुझाव, 17 मई के बाद ऑड-ईवन आधार पर बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खोलने की मिले अनुमति
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में लॉकडाउन के तीसरे चरण को खत्म होने में सिर्फ तीन दिन बचे हैं, हालांकि संक्रमितों की संख्या पर अब भी नियंत्रण नहीं लग पाया है। आए दिन दिल्ली-एनसीआर में संक्रमितों की संख्या और मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। हालांकि ट्रेन सेवा बहाल करने की सरकार की पहल से उन लाखों लोगों को राहत मिली है जो 50 से ज्यादा दिनों से अपने घरों से दूर हैं और अब धीरे-धीरे अपनों के पास पहुंच रहे हैं। आज भी कई स्पेशल ट्रेनें दिल्ली पहुंची हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने मनाया मैरी कॉम के बेटे का जन्मदिन
Delhi: Police reach the residence of boxer & Rajya Sabha MP Mary Kom with a cake to celebrate her son's birthday. #lockdown pic.twitter.com/BeVMO6ILYK
— ANI (@ANI) May 14, 2020विज्ञापन
दिल्ली पुलिस बॉक्सर और राज्यसभा सांसद मैरी कॉम के बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर उनके आवास पर पहुंची।
नोएडा में दो नए मामले आए सामने
नोएडा में गुरुवार को कोरोना वायरस के दो नए मामले सामने आए।
बुलंदशहर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमित 77 हुए
सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी एक महिला में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है, जानकारी के मुताबिक महिला नोएडा के एक अस्पताल में पैर का इलाज कराने गई थी। महिला जांच में कोरोना पॉजिटिव निकली। इसी के साथ जनपद में अब तक 77 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि एक की मौत हो चुकी है और 56 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी कुल सक्रिय मामले 20 हो गए हैं।
दिल्ली में 24 घंटे में सामने आए 472 नए केस
दिल्ली में 24 घंटे(मंगलवार रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक) में 472 नए संक्रमित सामने आए हैं। इस दौरान 187 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौटें हैं, वहीं राहत की बात है कि कोई मौत नहीं हुई है। इस तरह अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8470 हो गई है, जिसमें से 3045 लोग ठीक हो चुके हैं और 115 लोगों की मौत हो चुकी है।
गाजियाबाद में पांच नए संक्रमित आए सामने
गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव के 5 नए मामले आए हैं। लोनी के अल्वी नगर के 4 लोगों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। ये लोग तीन मई से लोनी के मंडोला में क्वारंटीन थे। एक मरीज खोड़ा का है, वह मरीज भी पॉजिटिव के संपर्क में आया था। सभी को राजेंद्र नगर के ईएसआई अस्पताल में भेजा गया। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 150 हो गई है।
गाजीपुर मंडी में शुरू हुआ सैनिटाइजेशन
दिल्ली के गाजीपुर मंडी में सैनिटाइजेशन का काम शुरू हो गया है। मंडी के सचिव और उपसचिव के कोरोना से संक्रमित होने के बाद मंडी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
Delhi: Sanitisation work being carried out at the Ghazipur wholesale fruit and vegetable market today. The market has been closed for 2 days for sanitisation, after secretary and deputy secretary of the market tested positive for #COVID19. pic.twitter.com/h1MAnnduTw
— ANI (@ANI) May 14, 2020
सुझावों के स्वागत के साथ केजरीवाल ने केंद्र के पाले में डाली गेंद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि दिल्ली सरकार ने लोगों से जो लॉकडाउन के चौथे चरण के लिए सुझाव मांगे थे और यह अनुभव काफी अच्छा रहा। लोगों ने पांच लाख सुझाव दिए हैं और वो भी काफी अच्छे सुझाव हैं। हम इन पर विचार कर अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों में केंद्र सरकार के पास विशेष अधिकार होते हैं और अंतिम निर्णय उन्हें ही करना है कि राज्य किस प्रकार से काम करेंगे। लॉकडॉउन-4 में छूट को लेकर अब उन्होंने गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी है।
रोहिणी जेल का एक कैदी कोरोना संक्रमित, 5 जेल कर्मियों समेत कुल 25 क्वारंटीन
दिल्ली के रोहिणी जेल के एक कैदी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद 5 जेल कर्मियों और 20 अन्य कैदियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित कैदी दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में आंत की किसी समस्या के चलते भर्ती था जहां उसका ऑपरेशन 10 मई को हुआ था। इस दौरान उसका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था, जिसकी रिपोर्ट कल आई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही उसके संपर्क में आने वाले 20 अन्य कैदियों और 5 जेल कर्मियों समेत कुल 25 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
पटना से दूसरे दिन दिल्ली पहुंची स्पेशल यात्री ट्रेन
पटना (बिहार) में राजेंद्र नगर टर्मिनल रेलवे स्टेशन से यात्रियों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। उसके बाद ही उन्हें घर भेजा जा रहा है। एक यात्री ने बताया कि हमें सफर के दौरान कोई तकलीफ नहीं हुई है।
Delhi: A special train, carrying passengers from Patna arrived at New Delhi railway station today. All passengers were screened after they reached the railway station, as per guidelines by govt. Sunil, a passenger says,"I'm happy that services resumed.Had no issue during journey" pic.twitter.com/IinZ1ucv2G
— ANI (@ANI) May 14, 2020
गाजीपुर फल-सब्जी मंडी दो दिन के लिए बंद
दिल्ली स्थित गाजीपुर फल-सब्जी मंडी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा करने के पीछे वजह है मंडी का सैनिटाइजेशन करना। यहां दो दिन तक सैनिटाइजेशन का कार्य चलेगा। गाजीपुर फल-सब्जी के अध्यक्ष एसपी गुप्ता का कहना है कि मंडी के सचिव और उप सचिव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है।
आज फिर अहमदाबाद से दिल्ली पहुंची स्पेशल ट्रेन
आज दूसरे दिन भी विशेष यात्री ट्रेन लोगों को अहमदाबाद से लेकर दिल्ली पहुंची। जहां उनकी ट्रेन से उतरने के बाद स्क्रीनिंग की गई। शाहरुख नाम के एक यात्री ने बताया कि, ट्रेन में सभी इंतजाम बढ़िया थे। प्रबंधन यह देख रहा था कि सभी यात्री सुरक्षित रहें और घरों तक पहुंचे।
Delhi: A special train, carrying passengers from Ahmedabad, arrived at New Delhi railway station this morning. Passengers were screened after they deboarded the train. Shahrukh, a passenger, says "All arrangements were very good. The mgmt saw to it that all passengers stay safe." pic.twitter.com/L2jueZCWT0
— ANI (@ANI) May 14, 2020
दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर हो रही चेकिंग
देश में लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मी दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर वाहनों की लगातार जांच कर रहे हैं। देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा।
दिल्ली: देश में लॉकडाउन के बीच पुलिसकर्मी दिल्ली-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर वाहनों की जांच कर रहे हैं। देश में तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई तक रहेगा। #CoronavirusLockdown pic.twitter.com/jD3HgKKaWv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2020