फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus Lockdown in india loni bjp mla nand kishore says police shoot them in leg who go out of home 5100 cash reward video viral

भाजपा विधायक का वीडियो वायरल, बोले- कोई घर से निकले तो पुलिस पैर में मारे गोली, देंगे 5100 नकद

Thu, 26 Mar 2020 02:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लोनी(गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, लोनी(गाजियाबाद) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 26 Mar 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in india loni bjp mla nand kishore says police shoot them in leg who go out of home 5100 cash reward video viral
नंद किशोर गुर्जर का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह कहते सुने जा सकते हैं कि जो लोग भी लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से निकल रहे हैं उन्हें पुलिस पैर में गोली मार दे। जो पुलिसवाले ऐसा करेंगे उन्हें वह (विधायक) 5100 रुपये नकद पुरस्कार देंगे। यह देशभक्ति का काम होगा और कोई दिक्कत नहीं है, जो होगा हम देख लेंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


नंद किशोर गुर्जर इस वीडियो में कहते सुने जा सकते हैं कि लोनी में बिना पुलिस को सूचित किए और बिना अनुमित लिए कोई बाहर निकले तो पुलिस ऐसे देशद्रोहियों की टांग तोड़ दे और उनकी टांग में गोली मार दे। क्योंकि आज सब्जी मंडी, अशोक विहार, लक्ष्मी गार्डन, मुस्तफाबाद आदि इलाकों में बहुत भीड़ बिना वजह इकट्ठा हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी की सलाह मानें और घर में ही रहें। इस संकट के समय में जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं वो किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं। ऐसे देशद्रोहियों की टांग में गोली मारने का काम करें, ऐसे लोग मानने वाले नहीं हैं। ऐसा बहादुरी का काम करने वाले सिपाहियों को प्रमोशन दिया जाए।

विधायक नंदकिशोर ने आगे कहा कि आप लोग मंदिरों और मस्जिदों में भीड़ मत लगाइए। जो लोग ऐसा करते हैं मौलवी और पुजारी इसकी जानकारी पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed