फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus live updates 24 june delhi noida greater noida gurugram ghaziabad faridabad bulandshahr hapur new cases deaths announcements delhi government

Delhi-NCR Live: करावल नगर से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट कोरोना संक्रमित, एम्स में भर्ती

Thu, 25 Jun 2020 12:31 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 25 Jun 2020 12:31 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। अकेले दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या 66 हजार के पार पहुंच गई है, वहीं गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद आदि में भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा और साथ ही मौतों की संंख्या भी बढ़ रही है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
Coronavirus live updates 24 june delhi noida greater noida gurugram ghaziabad faridabad bulandshahr hapur new cases deaths announcements delhi government
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार

विज्ञापन

दिल्ली में 24 घंटे में 3788 नए मामले सामने आए हैं और 68 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 70,390 हो गई है। अब कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 2365 हो गई है।

गुरुग्राम में 117 नए मामले
गुरुग्राम में आज कोरोना के 117 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 133 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसके अलावा छह मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ जिले में मरने वालों की कुल संख्या 75 हो गई है। गुरुग्राम में अब कोरोना के कुल मामले 4762 हैं। इनमें से 1811 सक्रिय मरीज हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2876 हो गई है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में 201 नए मरीज
फरीदाबाद में आज कोरोना के कुल 201 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो गई है।

करावल नगर से भाजपा विधायक मोहन बिष्ट कोरोना संक्रमित
करावल नगर से विधायक व भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट कोरोना संक्रमित हो गए हैं। परिवार ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया है। परिवार के मुताबिक अभी हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्लीः तिगड़ी एसएचओ समेत 10 पुलिसकर्मी हुए संक्रमित
दिल्ली में तिगड़ी एसएचओ समेत 10 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इन सब का अब इलाज चल रहा है। वहीं सैनिटाइजेशन के लिए एसएचओ का रूम बंद कर दिया गया है।

वसंत कुंज में एक दिन में सामने आए 15 कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली का पॉश इलाका कहे जाने वाले वसंत कुंज में एक दिन में 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। मंगलवार शाम को एंबुलेंस संक्रमित लोगों को लेने आई, लेकिन संक्रमित मरीज एंबुलेंस में जाने को तैयार नहीं थे। यह ड्रामा कई घंटे तक चलता रहा आखिर में वसंत कुंज के एसएचओ पीपीई किट पहनकर मौके पर पहुंचे और लोगों से अपील की। उसके बाद रात तकरीबन 10:00 बजे के बाद लोगों को एंबुलेंस द्वारा क्वारंटीन सेंटर ले जाया गया।

मनीष सिसोदिया दोपहर 12 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और कार्यकारी स्वास्थ्य मंत्री मनीष सिसोदिया आज दोपहर 12 बजे डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को सरकार की तैयारियों से अवगत कराएंगे। माना जा रहा है कि वह कोई नई घोषणा कर सकते हैं।


रेल भवन में एक और कोरोना संक्रमित मिला
दिल्ली स्थित रेल भवन में एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। इसका इलाज कहां चल रहा है अभी इसकी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

राघव चड्ढा आज राधा स्वामी संत्संग व्यास में बने कोविड केयर सेंटर में पानी की व्यवस्था जांचेंगे
आज दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा राधा स्वामी सत्संग व्यास में बने 10 हजार बेड वाले कोविड केयर सेंटर की जांच करने जाएंगे। इस दौरान वह यहां पानी की व्यवस्था की जांच करेंगे साथ ही पोर्टेबल वाटर की सुविधा उपलब्ध कराई गई है उसे भी जांचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed