फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus live update 23 june delhi noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr new cases deaths high court kejriwal delhi government announcements

Delhi-NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3947 नए मामले, गाजियाबाद में 115 पॉजिटिव

Wed, 24 Jun 2020 12:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 24 Jun 2020 12:14 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ने का सिलसिला अब भी जारी है। अकेले दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार पहुंच गई है। एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद में भी लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि इन पर नियंत्रण के लिए केंद्र और राज्य सरकारें तमाम प्रयास कर रही हैं। अदालत की ओर से भी तमाम फैसले लिए जा रहे हैं जो कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...

विज्ञापन
Coronavirus live update 23 june delhi noida greater noida ghaziabad gurugram faridabad bulandshahr new cases deaths high court kejriwal delhi government announcements
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर

विज्ञापन

आईसीएमआर की मंजूरी के बाद लोकनायक और मैक्स अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी एक बार फिर शुरू हो चुकी है। लोकनायक में पिछले 1 सप्ताह में 6 मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी भी जा चुकी है। इससे मरीजों को काफी आराम लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि,कोरोना मरीजों के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी काफी कारगर साबित हो रही है। 

होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों कोऑक्सी पल्स मीटर बांटे
ऑक्सी पल्स मीटर बांटने की घोषणा के अगले ही दिन सरकार ने मंगलवार शाम को होम आइसोलेशन में रह रहे 6000 कोरोना मरीजो को यह बांटे। सरकार ने कुल 75 हजार ऑक्सी पल्स मीटर खरीदने का आदेश भी जारी किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ही होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए ऑक्सी पल्स मीटर बांटने की घोषणा की थी जिससे लोग अपने शरीर में ऑक्सीजन लेवल को समय-समय पर माप सकें।
विज्ञापन


कोरोना महामारी फैलाने का अंदेशा जताकर सिक्योरिटी गार्ड को पीटा
जीटीबी अस्पताल में नौकरी करने से कॉलोनी में कोरोना महामारी फैलाने का अंदेशा जताकर कुछ युवकों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की पिटाई कर दी। गार्ड को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दिन बयान देने की स्थिति में नहीं होने के कारण अस्पताल से छुट्टी मिलने पर गार्ड ने युवकों के खिलाफ हर्ष विहार थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस घटना में शामिल युवकों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएस भल्ला नोडल अधिकारी नियुक्त
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (गृह) बी.एस. भल्ला को दिल्ली सरकार में कोरोना वायरस के पूरे मैनेजमेंट के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

बुलंदशहर में पांच पॉजिटिव
बुलंदशहर में दो पुलिसकर्मी समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।  खर्जा निवासी एक संक्रमित की मौत हो गई है। इसी के साथ ही मंगलवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 24 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। नए मिलने वाले मामलों मे एक अनूपशहर, दो जहांगीराबाद एक खुर्जा और एक सिकंदराबाद का मरीज शामिल है।

दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 3947 नए मामले 
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड  3947 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 68 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 66602 हो गई है। इसमें से 24988 सक्रिय मामले हैं। राजधानी में कोरोना वायरस से अबतक 2301 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 2711 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अबतक दिल्ली में 39313 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राजधानी में अभी 24988 सक्रिय मामले हैं।

गाजियाबाद में 115 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, एक की मौत 
गाजियाबाद  में अब तक एक दिन में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के 115 मामलों की पुष्टि हुई है। एक मरीज के संक्रमण से मौत की भी पुष्टि हुई है। मरीज की मौत 19 को हो गई थी, रिपोर्ट 23 को आई है। इसके पहले अब तक सबसे अधिक 65 मामले आए थे। नए संक्रमित 115 मरीजों की पुष्टि होने के साथ ही जिले में 1057 मरीज हो गए हैं। अभी अलग-अलग अस्पतालों में 392 मरीजों का इलाज चल रहा है, बुधवार तक 115 नए मरीज भी भर्ती कर दिए जाएंगे। 23 जून तक यानी 23 दिन में 732 मरीज संक्रमण की चपेट में आए हैं। इसके पहले 31 मई तक मरीजों की संख्या 325 थी, जबकि 30 अप्रैल तक 71 और 31 मार्च सिर्फ दस मरीज थे। 

गुरुग्राम में सामने आए 133 नए मामले
गुरुग्राम में आज कुल 133 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 117 ठीक भी हुए हैं। तीन अन्य मरीजों की मौत हो गई जिससे मौत का आंकड़ा  69 तक पहुंच गया है। गुरुग्राम में कोरोना के कुल मामले 4645 हुए इनमें से एक्टिव केस 1833 है और 2743 मरीज ठीक हुए हैं।

कल से एम्स में शुरू होगी ओपीडी सेवा
बीते तीन महीने से दिल्ली एम्स में ओपीडी सेवा बंद है, जो कल यानी बुधवार से शुरू हो जाएगी।

गाजियाबादः 104 सैंपल की आई रिपोर्ट, 11 पॉजिटिव
गाजियाबाद में मंगलवार को 104 सैंपल की जांच रिपोर्ट आई है, इसमें 11 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में 969 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि इनमें से 512 मरीज संक्रमण मुक्त होकर घर पहुंच चुके हैं। जबकि 49 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।


एसडीएम खेकड़ा की अचान तबीयत बिगड़ी ग्रेनो में भर्ती
एसडीएम खेकड़ा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर रात में करीब डेढ़ बजे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया था। कोरोना जांच के लिए इनका सैंपल लिया जा चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल स्थिति में सुधार है। जांच रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed