फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus india noida ceasefire company in sec 135 sealed by Noida district administration spread corona to dozens

नोएडा के डीएम का पदभार संभालते ही एक्शन में सुहास एलवाई, कंपनी सील करने के दिए आदेश

Tue, 31 Mar 2020 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 31 Mar 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus india noida ceasefire company in sec 135 sealed by Noida district administration spread corona to dozens
सीजफायर कंपनी सील - फोटो : अमर उजाला

विशेष सचिव नियोजन से नोएडा के जिलाधिकारी बने सुहास एलवाई पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए सीजफायर कंपनी को सील करवा दिया है। साथ ही कंपनी के ऑडिटर पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह वही कंपनी है जिसका डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अब तक कंपनी में काम करने वालों के संपर्क में आने से सिर्फ नोएडा में ही 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


यही नहीं इस कंपनी में काम करने वाले कुछ गाजियाबाद और फरीदाबाद के कर्मचारियों के संपर्क में आने से भी लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।

कंपनी निदेशक समेत 6 कोरोना पॉजिटिव, अब तक सीजफायर कंपनी के 24 कर्मचारियों और परिजनों में कोरोना की पुष्टि 
नोएडा में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को छह नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं, इसमें सीजफायर कंपनी का निदेशक भी शामिल है। नए मामले में 2 और 5 वर्ष के दो बच्चों में कोराना पॉजिटिव पाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 2 को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई और 4 मरीजों को जिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में  भर्ती करा इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 38 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। ये आंकड़ा प्रदेश भर में किसी भी जनपद से ज्यादा है। 

सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि सोमवार को छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें 28 मार्च को पॉजिटिव मिले अच्छेजा गांव के सीजफायर कंपनी कर्मचारी के परिवार के तीन सदस्य हैं।

इसमें 31 वर्षीय पत्नी, 27 वर्षीय बहन और 5 साल का बेटा है। इसके अलावा इसी कंपनी में काम करने वाले ग्रेटर नोएडा ओमीक्रान के निवासी में भी 27 मार्च को कोरोना वारयस की पुष्टि हुई थी। अब उसके 2 साल के बच्चे में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं इसी कंपनी सेक्टर- 37 में काम करने वाली महिला की 82 वर्षीय मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

अब तक कंपनी के कर्मचारी और उनके परिवार के 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं। एक मामला घोड़ी बछेड़ा गांव का है। युवक दुकान चलाता है। हालांकि अभी तक इसके संक्रमण का कारण स्वास्थ्य विभाग को नहीं पता चला है। अब कुल मिलाकर 38 मामले हो गए हैं।

42 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव 

सोमवार को 48 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिसमें 42 रिपोर्ट निगेटिव हैं। वहीं 39 संदिग्ध लोगों के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 531 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए हैं, जिसमें से 421 रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, 75 रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा के क्वारंटीन सेंटर में 69, सेक्टर- 39 स्थित जिला अस्पताल के भवन में 168, चाइल्ड पीजीआई में 14 और जिम्स में 17 लोगों को भर्ती किया गया है। 

ऑडिटर ने खुद को बताया स्वस्थ
वहीं, अब तक स्वास्थ्य विभाग इंग्लैंड से 71 वर्षीय ऑडिटर को कोरोना वायरस का स्रोत बता रहा था। जबकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऑडिटर ने साफ कर दिया है कि वो स्वस्थ है और उसमें कोरोना वायरस के लक्षण नहीं हैं। भारत से आने के बाद उनको जांच कराने की जरूरत महसूस नहीं की। वह 11 मार्च को दिल्ली आया थे। वहां से सीधे देहरादून चले गए थे, वहां पर गांव सेलाकुई कंपनी की साइट का निरीक्षण किया। वहां से 15 मार्च को नोएडा आया। उस दौरान कार्यालय का दौरा किया था। चार दिन बाद में वापस लौट गया था। इस दौरान मैंने 10 से 20 लोगों से मीटिंग की, लेकिन सबसे ज्यादा सेलाकुई गांव में फैक्टरी में लोगों से मिला था। हालांकि अब स्वास्थ्य विभाग इसमें बारे में कुछ साफ नहीं कर रहा है।

कंपनी के निदेशक की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि सेक्टर-135 स्थित सीजफायर कंपनी के निदेशक और एक स्टाफ कुछ दिन पहले इंग्लैंड से लौटा था। लौटने के बाद निदेशक ने एक निजी पैथॉलाजी लैब में जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, हालांकि उसमें लक्षण नहीं थे। निदेशक की पत्नी भी पॉजिटिव मिली हैं। लेकिन इंग्लैंड से लौटे स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed