फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus india fighters gurugram people garlands sanitation workers showers flowers on them

गुरुग्रामः सैनिटाइजेशन के लिए गए लोगों पर बरसाए फूल, सफाईकर्मियों का माला पहनाकर किया स्वागत

Fri, 03 Apr 2020 05:57 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 03 Apr 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
coronavirus india fighters gurugram people garlands sanitation workers showers flowers on them
सफाई कर्मचारियों को पहनाई माला - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के चलते गुरुग्राम को साफ रखने में अहम भूमिका निभा रहे सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार जताने में लोग उनको हार पहनाकर व उन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत करते दिखे।

विज्ञापन


कहीं कर्मचारियों को फूलमाला पहनाई जा रही है तो कहीं, मास्क व ग्लबस देकर उन्हें सुरक्षित रहने का संदेश दिया जा रहा है। शुक्रवार को इस तरह का नजारा राजेंद्रा पार्क व धर्म कॉलोनी में देखने को मिला।
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजेंद्रा पार्क में सफाई के लिए पहुंचे। सोशल वर्कर राजेश पटेल व महिला जन सेवा समिति की अध्यक्ष रूपा पटेल ने सफाई कर्मचारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह कोरोना वायरस से लड़ने वाले असली फाइटर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-45 मालीबू टाउन में सफाई के लिए गए नगर निगम कर्मचारियों पर स्थानीय निवासियों ने फूलों की वर्षा की। इसके साथ ही लोगों ने ताली बजाकर स्वच्छता सैनिकों का आभार प्रकट किया।

उधर, फरिश्ते ग्रुप के चेयरमैन पंकज वर्मा ने बताया कि उनके क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए आने वाले कर्मचारियों को उन्होंने मास्क व दस्ताने उपलब्ध करवाए हैं। यदि यह सुरक्षित नहीं रहेंगे तो हमारी सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा। इनके हाथ साफ करवाने के बाद उन्हें मास्क पहनाए गए हैं।

गुरुवार को छिड़काव करने आए निगम कर्मियों पर लोगों ने बरसाए फूल

कोरोना वायरस को रोकने के लिए जिला प्रशासन प्रत्येक कॉलोनी और सेक्टर को स्वच्छ करवा रहा है। नगर निगम कर्मचारी घर के दरवाजों समेत सभी जगहों पर कीटनाशक डाल रहे हैं। गुरुवार को सुशांत लोक फेज-3 में कीटनाशक डालने आए निगम कर्मचारियों पर स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा की। लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग में योद्धा कहकर ताली बजाकर अभिवादन किया। 

स्थानीय निवासी सुभाष, प्रभाकर समेत अन्य ने बताया कि एक तरफ जहां लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इस जंग में कई योद्धा ऐसे हैं, जो अपने परिवार का साथ छोड़कर दूसरों के जीवन को सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों का सम्मान होना बेहद आवश्यक है।

सार्वजनिक स्थानों को किया सैनिटाइज
गुरुग्राम नगर निगम ने गुरुवार को सभी सार्वजनिक स्थानों को सैनिटाइज किया। निगमायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्कों, चौपाल, सामुदायिक केंद्र, किराने की दुकानों, मेडिकल  स्टोर, बैंक शाखाओं, एटीएम सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया गया है। इन स्थानों पर लोगों के हाथ लगने की संभावनाएं अधिक होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed