फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus india 234 Indians returned under Vande Bharat Mission

वंदे भारत मिशन के तहत स्वदेश लौटे 234 भारतीय, लॉकडाउन में सिंगापुर से आया पहला विमान

Sat, 09 May 2020 08:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 May 2020 08:20 AM IST
विज्ञापन
coronavirus india 234 Indians returned under Vande Bharat Mission
एयरपोर्ट में आते भारतीय लोग - फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी की वजह से विदेशों में फंसे अपने नागरिकों को भारत ने स्वदेश लाने की शुरुआत कर दी है। वंदे भारत मिशन के तहत शुक्रवार को सिंगापुर से दिल्ली लॉकडाउन में पहला एयर इंडिया का विमान पहुंचा। 
विज्ञापन


इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस विमान से 234 यात्री आए। वंदे भारत मिशन के तहत 1.90 लाख लोगों को स्वदेश लाने की तैयारी है। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया का बी-787 विमान दोपहर करीब 11:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया। 
विज्ञापन


यह विमान सिंगापुर के लिए बृहस्पतिवार देर रात 11:20 बजे उड़ा था। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने के बाद यात्रियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद निकाला गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गेट से यात्रियों को बाहर निकाला गया। सही मायने में एयर इंडिया के क्रू मेंबर इन दिनों विदेश में फंसे भारतीयों के लिए भगवान से कम नहीं हैं। ये कोरोना वायरस महामारी के बीच दुनिया के अलग-अलग कोनों में जा रहे हैं और विदेश में रहने वाले भारतीयों की घर वापसी हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed