{"_id":"5f8c7234b1c65b06bd26dca3","slug":"coronavirus-in-gurugram-latest-updates-249-new-cases-296-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 249 नए मरीज आए सामने, 296 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 249 नए मरीज आए सामने, 296 स्वस्थ
Sun, 18 Oct 2020 10:19 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण की गति पिछले कुछ दिनों के दौरान कम तो हुई है, लेकिन अब इसमें भी स्थिरता आ गई है। पिछले करीब तीन सप्ताह से रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 200 से ज्यादा रहती है, वहीं लगभग इतने ही लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। रविवार को जिले में 249 नए संक्रमित सामने आए जबकि 296 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन
हालांकि जिस गति से मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उसको देखते हुए आशंका है कि इस सप्ताह तक जिले में संक्रमितों की संख्या 26 हजार के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25389 हो गई है, जिसमें से 22801 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2398 मरीज उपचाराधीन हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सोमवार को एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई, जिससे मृतकों की संख्या 190 पर ही सीमित रही।
विज्ञापन
उपचाराधीन मरीजों में से 2213 होम आइसोलेट हैं जबकि शेष अस्पतालों में भर्ती हैं। रविवार को जिले में 2506 लोगों की कोविड-19 जांच की गई। इसमें से 1826 लोगों की आरटी-पीसीआर व 680 जांच रैपिड एंटीजन किट के जरिए की गई। अब तक जिले में 3,13,848 लोगों की कोविड जांच की जा चुकी है, जिसमें से 2,85,953 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 25389 संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
सोहना के शहरी क्षेत्र में कोरोना मरीजों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बड़े पैमाने पर कोविड जांच के लिए विशेष जांच शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसका रविवार को अंतिम दिन था। इन शिविरों में कोरोना के लक्षण वाले व्यक्ति आकर अपनी निशुल्क जांच करा रहे हैं। विभाग के मुताबिक सोहना समेत 18 पीएचसी केंद्रों पर कोविड-19 जांच की जा रही है।