फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 99 new cases 114 recovered total tally reaches to 9634

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 99 नए मरीज, 114 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 9634 हुई 

Sat, 08 Aug 2020 09:13 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 08 Aug 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 99 new cases 114 recovered total tally reaches to 9634
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना मरीजों की संख्या अब तेजी से 10 हजार के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को 99 नए संक्रमित सामने आए, जबकि 114 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। शनिवार को भी किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। इसी के साथ जिले में अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके कुल मरीजों की संख्या 9634 तक पहुंच गई है, जिसमें से 8826 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन


जिले में संक्रमितों के स्वस्थ होने का अनुपात अब करीब 92 फीसदी पहुंच गया है। अब जिले में महज 683 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से 530 मरीज होम आइसोलेट हैं। यही स्थिति रही तो आगामी कुछ दिनों में ही होम आइसोलेट मरीजों की संख्या 500 से भी नीचे आ सकती है। उपचाराधीन कुल मरीजों में से 2 मरीज जिला कोविड अस्पताल, 74 मरीज जिला कोविड हेल्थ सेंटर व 77 मरीज कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन हैं। खास बात यह है कि अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब तेजी से कम हो रही है, जिससे स्पष्ट है कि आगामी दिनों में स्थिति में और भी सुधार होगा। 
विज्ञापन


पिछले करीब डेढ़ माह से जिले में प्रतिदिन 1500 से भी ज्यादा लोगों की कोविड-19 की जांच की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भी 2314 लोगों की जांच की गई, जिसमें 411 नमूने निजी लैब में भेजे गए जबकि 1903 नमूनों की जांच शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिले में 1 लाख 20494 लोगों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से 108546 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, 9634 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 757 लोगों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिला स्वास्थ्य विभाग कोरोना मरीजों की पहचान करने के लिए पूरे अगस्त माह व्यापक तौर पर कोविड-19 जांच अभियान चलाया जाएगा। जिले में अब कोरोना के नए मरीजों व मृतकों की संख्या लगातार कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed