फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in gurugram 171 new cases four died total tally crosses four thousand mark

गुरुग्राम : 4 कोरोना मरीजों की मौत, 171 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 4307 हुई

Sat, 20 Jun 2020 07:37 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sat, 20 Jun 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in gurugram 171 new cases four died total tally crosses four thousand mark
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को भी कोरोना के 171 नए मरीज सामने आए। चार संक्रमितों की मौत भी हो गई। अब तक 2408 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1840 मरीज उपचाराधीन हैं। जिले के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भी 116 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। 

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में ही जिले में 700 से ज्यादा मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में जिस तरह से मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी है। स्थिति यह है कि 1 जून से अब तक जिले में कुल 56 से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो गई है। उपचाराधीन 1840 मरीजों में से 1236 होम आइसोलेट हैं, 104 मरीज कोविड अस्पताल और 430 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। वहीं, 70 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं।
विज्ञापन


निजी लैब में बढ़ी नमूनों की संख्या
एक दिन पहले ही राज्य सरकार ने कोविड-19 की जांच शुल्क घटाकर 4500 से 2400 रुपये किया है और अगले ही दिन शनिवार को इसका असर देखने को मिला। शनिवार को जिले की निजी लैब में कोविड-19 की जांच के लिए 694 नमूने पहुंचे तो वहीं शासकीय लैब में 238 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए। स्पष्ट है कि जांच को लेकर अब लोग आगे आएंगे और आगामी दिनों में जांच कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल शासकीय अस्पतालों व शासकीय व्यवस्थाओं से परेशान लोग जांच के लिए आगे नहीं आ रहे थे तो वहीं जांच का खर्च ज्यादा होने की वजह से निजी लैब में भी लोग जांच नहीं करा रहे थे। अब जांच शुल्क 47 फीसदी तक कम हो गई है तो निजी लैब में भी जांच कराने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed