{"_id":"5ef756cc3b3acc06e1175526","slug":"coronavirus-in-gurugram-126-new-cases-two-death-total-tally-crosses-five-thousand-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 126 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 126 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या पांच हजार के पार
Sat, 27 Jun 2020 07:55 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या शनिवार को 5 हजार के आंकड़े को पार कर गई। शनिवार को कोरोना के 126 नए मरीज सामने आए तो दो संक्रमितों की मौत भी हो गई। अब जिले में कुल 5070 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से इलाज के बाद 3468 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी 202 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात लगातार बढ़ रहा है। अब तक जिले में 69 फीसदी लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1519 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
उपचाराधीन 1519 मरीजों में से 66 फीसदी 1003 मरीज होम आइसोलेट हैं तो वहीं 69 मरीज जिला कोविड अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 383 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं। 64 मरीजों को जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। शनिवार को 2 मरीजों की मौत के बाद अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 83 तक हो चुकी है। इसमें से अधिकांश मृतक पहले से ही विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे।
विज्ञापन