फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gurugram 112 new cases one death total tally reaches to 6860

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 112 नए मरीज, एक की मौत , कुल संक्रमितों की संख्या 6860

Sun, 12 Jul 2020 07:50 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 12 Jul 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gurugram 112 new cases one death total tally reaches to 6860
गुरुग्राम में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गुरुग्राम में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। अब नए मरीजों की तुलना में मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या ज्यादा है। इसी क्रम में रविवार को 112 नए मरीज आए तो 120 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, 1 मरीज की मौत भी हुई। अब तक जिले में कुल 105 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, 112 नए मरीजों के आने के बाद कुल मरीजों की संख्या भी बढ़कर अब 6860 हो गई है। 

विज्ञापन


इसमें से 5728 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1027 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 870 मरीज होम आइसोलेट हैं जबकि 21 मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 77 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं तो 59 मरीज कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। अस्पतालों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। कुछ समय पहले तक कोविड हेल्थ सेंटर में 300 से ज्यादा मरीज भर्ती थे, जिनकी संख्या अब 100 से भी कम रह गई है। हालांकि, कुल कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में गुरुग्राम अब भी प्रदेश में पहले पायदान पर है।
विज्ञापन


2026 लोगों की हुई जांच
जांच के मामले में गुरुग्राम जिला प्रदेश में सबसे आगे है। अब शासकीय लैब व एंटीजन किट के जरिए निजी लैब से ज्यादा संख्या में नमूनों की जांच हो रही है। इसी क्रम में रविवार को 2026 लोगों ने कोविड-19 की जांच के लिए नमूने दिए। इनमें से निजी लैब में जांच के लिए 461 नमूने भेजे गए तो शासकीय लैब व रैपिड एंटीजन किट के जरिए 1565 नमूनों की जांच की गई। इसी के साथ अब जिले में 62680 नमूनों की जांच हो चुकी है, जिसमें से 53794 की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 6860 मरीज कोरोना पीड़ित पाए गए हैं। 513 लोगों की अपनी जांच रिपोर्ट का इंतजार है तो 105 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed