फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in ghaziabad faridabad in last 24 hours 167 and 248 respectively

गाजियाबाद में बीते 24 घंटे में सामने आए 167, फरीबाद में 248 नए कोरोना संक्रमित

Sat, 05 Sep 2020 06:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद/फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 05 Sep 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in ghaziabad faridabad in last 24 hours 167 and 248 respectively
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई

गाजियाबाद और फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण एक बार कम होने के बाद दोबारा सक्रिय हो गया है। 15 दिन पहले मरीजों की संख्या कम आने से अनुमान लगाया जा रहा था कि सितंबर के महीने में संक्रमण मामूली रह जाएगा लेकिन, पिछले एक सप्ताह से तेजी से बढ़ रहे मरीजों को देखते हुए यह कहना मुश्किल हो रहा है संक्रमण की चेन कब तक टूटेगी।

विज्ञापन


शनिवार को 167 नए मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इलाज के बाद स्वस्थ होने से 234 लोगों को घर के आइसोलेशन से मुक्ति एवं अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। वहीं फरीदाबाद में 248 नए संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर 3 और मौत की पुष्टि की गई है। इनमें एक यशोदा और दो मेरठ मेडिकल कालेज में पहले हुई मौत को जोड़ा गया है। विभाग का कहना है कि तीनों जगह से विस्तृत जानकारी मंगाई जा रही है, इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 9073 हो गई है। 7770 लोग संक्रमण मुक्त होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1230 का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 73 लोगों की संक्रमण की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed