फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 70 new cases total tally reaches to 935

 गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 70 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 935 हुई

Sun, 14 Jun 2020 07:39 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 14 Jun 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 70 new cases total tally reaches to 935
नोएडा में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गौतमबुद्धनगर में रविवार को कोरोना वायरस के 70 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 16 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 510 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में अभी 413 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 935 हो गई है। 

विज्ञापन

 
अब बिना पास दिल्ली जाने नहीं देगी नोएडा पुलिस
कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की आवाजाही में ढील बरतने की जगह पुलिस-प्रशासन ने सख्ती और ज्यादा बढ़ा दी है। बगैर पास अब नोएडा पुलिस दिल्ली भी नहीं जाने देगी। चिल्ला कट बॉर्डर पर शनिवार को पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। अन्य सीमाओं पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, चेकिंग की वजह से बॉर्डर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बॉर्डर पर सख्ती और ज्यादा बढ़ाने का फैसला लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नोएडा की सीमाएं सील हैं, लेकिन दिल्ली की सीमाएं खुलने की वजह से लोग बेवजह दिल्ली जा रहे हैं। वापसी में चेकिंग के दौरान पास न होने पर विवाद बढ़ रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए बॉर्डर पर दिल्ली जाने वालों की चेकिंग नोएडा पुलिस करेगी। बिना पास दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चिल्ला बॉर्डर पर शनिवार को इस तरह की सख्ती शुरू कर दी गई। हालांकि, दिल्ली से आने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed