फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 59 new cases total tally reaches to 1097

गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 59 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1097 हुई 

Wed, 17 Jun 2020 07:13 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 17 Jun 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 59 new cases total tally reaches to 1097
नोएडा में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गौतमबुद्ध नगर में बुधवार को कोरोना वायरस के 59 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 51 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 576 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौतमबुद्ध नगर में अभी 507 सक्रिय मामले हैं। जबकि कोरोना वायरस से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1097 हो गई है।

विज्ञापन


संक्रमित ठीक होकर घर पहुंचे, तब टावर किया सील
कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद सोसाइटी या वहां के टावर को सील करने में लापरवाही बरती जा रही है। बुधवार को नेफोमा ने इसकी शिकायत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र भूषण से की है। साथ ही मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि, लोगों को हो रही परेशानी दूर हो सके।
विज्ञापन


नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज दो सोसाइटी में 27 मई को एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला था। पीड़ित 11 दिन में ठीक होकर घर आ गया। इसके बाद 7 जून को जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने सोसाइटी के टावर बी-4 को सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टावर के निवासियों ने इसका विरोध किया, लेकिन प्रशासन नहीं माना। इसी तरह महागुन मायवुड सोसाइटी के रेडवुड टावर को तब सील किया, जब कोरोना पीड़ित व्यक्ति ठीक होकर घर वापस आ गया। वहां के निवासी भी प्रशासन से बार-बार सीलिंग हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


आरोप है कि प्रशासन की टीम सीलिंग में लापरवाही बरत रही है। लोगों का कहना है कि अगर सीलिंग करनी है तो जिस दिन केस मिले, उसी दिन की जाए। मरीज ठीक होकर घर पहुंच जाता है, उसके बाद सीलिंग हो रही है। सीईओ से इस लापरवाही की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही टावरों की सीलिंग खोलने की मांग की है। ताकि, लोग अपने नौकरी पर जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed