फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 21 new cases total tally reaches to 653

गौतमबुद्धनगर में कोरोना वायरस के 21 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 653 हुई

Mon, 08 Jun 2020 10:56 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 08 Jun 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in gautam budh nagar latest updates noida 21 new cases total tally reaches to 653
नोएडा में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

गौतमबुद्धनगर में सोमवार को कोरोना वायरस के 21 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक 423 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। गौतमबुद्धनगर में अभी 221 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ गौतमबुद्धनगर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 653 हो गई है। 

विज्ञापन


कोरोना संक्रमित 130 किलो की महिला ने दिया बच्चे को जन्म
 शारदा अस्पताल में सोमवार तक पांच कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की जा चुकी है। अस्पताल में रविवार को कोरोना संक्रमित 130 किलो की महिला की डिलीवरी कराई गई। बच्चा करीब पौने चार किलो का है। उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हाल ही में यहां पर कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी और उपचार करने का भी निर्देश आया था। सप्ताह भर में अस्पताल में पांच गर्भवतियों की डिलीवरी कराई गई, जो कि कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें चार सीजेरियन और एक नॉर्मल डिलीवरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शहला जमाल ने बताया कि रविवार को सेक्टर बीटा-1 की जिस गर्भवती (34 वर्ष) की डिलीवरी कराई गई। उनको हाई बीपी और  पीलिया था। महिला की वजन 130 किलो होने के कारण डिलीवरी में काफी जटिलता थी। फिलहाल डिलीवरी के बाद महिला और नवजात बिलकुल स्वस्थ हैं।


महिला का कोरोना संक्रमण का उपचार इसी अस्पताल में जारी है। नवजात भी स्वस्थ है और करीब पौने चार किलो का है। इसका भी कोरोना टेस्ट कराया गया था जो निगेटिव आया है। दूसरी ओर, शारदा अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि नोएडा के जिला अस्पताल में पिछले चार दिनों से आई एक गर्भवती महिला की डिलीवरी में आ रही कुछ जटिलता के चलते उसे भी शारदा अस्पताल भेजा गया है। सोमवार शाम को उसकी भी सीजेरियन डिलीवरी कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed