{"_id":"5f677aa38ebc3e162a3b8376","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-203-new-cases-two-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 203 नए मामले सामने, दो लोगों की मौत, 295 स्वस्थ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 203 नए मामले सामने, दो लोगों की मौत, 295 स्वस्थ
Sun, 20 Sep 2020 09:22 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : फाइल फोटो
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमितों के लगातार बढ़ रहे मामलों पर 15 दिन बाद कमी आई है। रविवार को जिले में 203 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं 295 संक्रमित ठीक हुए जबकि बीते 24 घंटों में दो लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सेक्टर-3 में रहने वाले 86 वर्षीय बुजुर्ग और सेक्टर-15 निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 205 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं नीमका जेल में कोरोना के 6 मामले सामने आए हैं। भारत कॉलोनी, पल्ला, राजीव कॉलोनी, एनआइटी दो, सेक्टर-9, 30, 31, पर्वतीय कॉलोनी, जनता कॉलोनी में रहने वाले चार-चार निवासियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वहीं सेहतपुर, एनआइटी एक से पांच-पांच मामले आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 1735 हो गई है। इनमें से 431 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं जबकि 1304 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि 17761 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 15821 लोग स्वस्थ हुए हैं। रिकवरी रेट 89 फीसदी पर बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 182127 नमूने ले चुका है, जिसमें से 294 नमूनों की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन