फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in faridabad latest updates 203 new cases total tally reaches to 7380

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 203 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 7380 हुई

Fri, 24 Jul 2020 09:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in faridabad latest updates 203 new cases total tally reaches to 7380
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के 203 नए मामले बीते 24 घंटों में दर्ज किए गए हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 7380 हो चुकी है। इससे पहले गुरुवार को भी 218 नए संक्रमित मिले थे, बीते 48 घंटों में 421 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 120 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को नए मामले सेक्टर-8, 15, 16 82 और 88 से दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा शिव दुर्गा विहार, सारन, प्रतापगढ़, एसजीएम नगर, धौज, डबुआ, जवाहर कॉलोनी, एनआईटी, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद से दर्ज किए गए हैं। जिले में फिलहाल 1605 सक्रिय मामले हैं। इसमें से 689 अस्पतालों में दाखिल हैं, जबकि 916 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पतालों में दाखिल 54 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। 22 कोरोना संक्रमित वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को 120 कोरोना को मात देकर ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन


कोवड नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने कहा कि  जिले में 5665 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। रिवकरी रेट 77 प्रतिशत के करीब है। अभी 389 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को मात दे 72 लोगों ने किया प्लाज्मा दान

कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हो रही है। अब तक जिला के करीब 72 लोगों ने कोरोना से ठीक होकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया है, जिससे अन्य मरीजों का इलाज किया गया और वे सभी लोग ठीक होकर आएं हैं। शुक्रवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने लघु सचिवालय के प्रांगण में लगाए गए प्लाज्मा डोनेशन कैंप का शुभारंभ किया। 


होर्डिंग लगाकर दी जाएंगी कोरोना से बचाव की जानकारी 
हरियाणा विधानसभा की स्वास्थ्य एवं शिक्षा कमेटी की चेयरमैन व बड़खल से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि प्रशासन शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग-बोर्ड आदि लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व संक्रमित होने पर कहां और कैसे संपर्क करें इस बारे में भी बताएं। होर्डिंग पर जिला प्रशासन के कोरोना हेल्पलाइन नंबर भी लिखे जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed