{"_id":"5f8c74029244ab6c6b76a7a5","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-177-new-cases-152-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 177 नए मामले आए सामने, 152 स्वस्थ हुए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 177 नए मामले आए सामने, 152 स्वस्थ हुए
Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 177 नए मरीज मिले हैं। इसी दौरान 152 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 22684 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 238 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 906 हो गई है। 269 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शेष 637 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 28 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि कोरोना के मामलों का प्रभाव रिकवरी रेट पर नहीं है। रिकवरी रेट 95 फीसदी बना हुआ है। मामले अब भी 102 दिनों में दोगुने हो रहे हैं। जिले में सक्रिय मरीज अब केवल 3.9 फीसदी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 227182 सैंपल लिए हैं। इनमें से 298 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी में 12621 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन