{"_id":"5f46743e8ebc3e4ade1da293","slug":"coronavirus-in-faridabad-latest-updates-137-new-cases-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 137 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 12,091 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 137 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 12,091 हुई
Wed, 26 Aug 2020 08:09 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Wed, 26 Aug 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के बीते 24 घंटों में 137 नए मामले मिले हैं जबकि जवाहर कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक जिले में कुल 12091 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 11,181 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं। जिले में कुल 167 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि मरीज की मौत का कारण कोरोना रहा। हालांकि उसे अन्य बीमारियां भी थी। इस कारण शरीर संक्रमण से उबरने की क्षमता विकसित नहीं कर सका। बुधवार को पाए गए नए संक्रमण के मामले डबुआ कॉलोनी, एसजीएम नगर, सेक्टर-4, 7, 8, 9, 10, 11, 16, 15, 21, 22, 28, 29, 30, 35, 52, 70, 76, 84, 86, नेहरू कॉलोनी, जीवन नगर, नंगला, पदम नगर, जवाहर कॉलोनी, फरीदपुर, पाली, एनआइटी एक, दो, तीन व पांच, तिगांव, पर्वतिया कॉलोनी, एसी नगर, संजय कालोनी, भीकम कॉलोनी, आदर्श नगर, राजीव कॉलोनी, सेहतपुर, बड़खल, अनंगपुर, सूर्या विहार, संजय एंक्लेव, सराय ख्वाजा, भारत कॉलोनी, ईएसआइ कैंपस, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी से रहे।
विज्ञापन
जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 743 है। अब तक 82,909 लोगों को निगरानी में लिया जा चुका है। इसमें से 38,835 लोगों का 28 दिन का समय पूरा हो चुका है। 44,074 लोग निगरानी में हैं। अब तक 1,20,379 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 1,07,912 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
फिलहाल 376 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक 12,091 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 238 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि 505 पॉजिटिव मरीजों को घर पर उपचार दिया जा रहा है। जिले में कुल 167 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 32 मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इसी के साथ 6 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। जिले में कोरोना के मामले दोगुने होने की दर 92.1 व रिकवरी रेट 92.5 फीसदी बना हुआ है।