{"_id":"5ef75a6a3120d16be20668d4","slug":"coronavirus-in-faridabad-191-new-cases-one-death-total-tally-reaches-to-3323","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 191 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 3323 हुई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 191 नए मामले आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 3323 हुई
Sat, 27 Jun 2020 08:10 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 191 नए मरीज सामने आए हैं जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 3323 हो चुकी है। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 71 हो चुकी है। शनिवार को 70 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक 1826 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं।
विज्ञापन
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने सेहतपुर में निवासी 53 वर्षिय कोरोना संक्रमित की मौत की पुष्टि की। अब तक कुल 71 संक्रमित मौत के मुंह में जा चुके हैं। शनिवार को जिले में हुई मौत के साथ ही अन्य सभी संक्रमितों की मौत का कारण कोरोना को नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ रामभगत का स्पष्ट कहना है कि जिले में अब तक कोई भी मौत कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुई है। सभी मौतों का कारण अन्य बीमारियां रही। हालांकि अब तक मरे सभी संक्रमित दीर्घकालीन गंभीर बीमारियों से ग्रस्त होने के बावजूद जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। संक्रमण के बाद ही सभी जिंदगी की लड़ाई हार गए लेकिन जिला स्तर पर अधिकारी इस बात की आधिकारिक पुष्टि से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बीते दस दिन से लगातार संक्रमण के मामले ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी व बल्लभगढ़ क्षेत्र से संबंधित रहे। शनिवार को भी सभी 191 मामलों की पुष्टि इन इलाकों से ही की गई। जिले में 1426 मामले उपचाराधीन हैं। इनमें से 514 को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। अन्य 912 संक्रमित होम आइसोलेशन में रखे गए हैं। फिलहाल सौ मरीज ऐसे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से 20 को आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है।