{"_id":"5f2c3068b641ec21b8420d69","slug":"coronavirus-in-faridabad-161-new-cases-217-recovered-total-tally-reaches-to-9669","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 161 नए मामले, 217 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 9669 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 161 नए मामले, 217 स्वस्थ, कुल संक्रमितों की संख्या 9669 हुई
Thu, 06 Aug 2020 10:01 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : PTI
फरीदाबाद में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लगातार संक्रमित लोगों के ठीक होने का आंकड़ा बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 217 मरीज ठीक हुए। जबकि 161 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9669 हो गई। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण दो मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। अधिकारियों ने इनकी मौत की वजह कोरोना के साथ अन्य बीमारियों को बताया है।
विज्ञापन
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में अब तक 60199 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 21881 लोगों का निगरानी में रखने की 28 दिन की समय अवधि पूरी हो चुकी है। शेष 38318 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 60337 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 86634 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 76448 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है और 517 की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
अब तक 9669 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 269 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहीं 586 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 8676 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक 138 मरीजों की मौत हो चुकी है। 48 मरीज गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं आठ मरीजों को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं।