फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in Delhi Satyendar Jain says delhi 10 thousand bed facility only 100 are occupied no need to worry

दिल्ली में कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच बोले सत्येंद्र जैन- दिल्ली में 10 हजार बेड उपलब्ध, भर्ती केवल 100, घबराने की बात नहीं

Thu, 28 Apr 2022 11:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 28 Apr 2022 11:25 AM IST
सार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में इस वक्त करीब 5000 सक्रिय मरीज हैं लेकिन इनमें से बहुत कम अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे पास दिल्ली में 10 हजार बेड की सुविधा है जिसमें से केवल 100 बेड ही भरे हुए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Delhi Satyendar Jain says delhi 10 thousand bed facility only 100 are occupied no need to worry
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच एक राहत भरी खबर ये है कि यहां अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। दिल्ली में भले ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ रही हो लेकिन संक्रमण के चलते बहुत कम लोग ही अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर जब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री से सवाल पूछे गए तो उन्होंने कुछ ऐसा ही जवाब दिया।

विज्ञापन


दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, दिल्ली में इस वक्त करीब 5000 सक्रिय मरीज हैं लेकिन इनमें से बहुत कम अस्पताल में भर्ती हैं। हमारे पास दिल्ली में 10 हजार बेड की सुविधा है जिसमें से केवल 100 बेड ही भरे हुए हैं। इसके साथ ही हम हर नागरिक को बूस्टर डोज लगवाने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता बरतें
कोरोना के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में सभी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। भले ही कोरोना के मामले आ रहे हैं, लेकिन कोई भी गंभीर मरीज नहीं है। एक दिन पहले 1200 केस मिले थे, लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या बेहद कम है। सक्रिय मामले पांच हजार के आसपास हैं, परंतु अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 100 से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले पांच हजार सक्रिय मामले थे तो लगभग 1200 या 1500 मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। अब अस्पतालों में 10 गुना कम दाखिला हो रहे हैं। सीरो सर्वे में यह सामने आया था कि बच्चों को बड़ों के बराबर ही संक्रमण था और बहुत कम बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए थे। ऐसे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

दिल्ली सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सरकार ने पहले से ही अपने स्वास्थ्य संरचना को पूरी तरह से दुरुस्त कर लिया है। दिल्ली सरकार ने 10 हजार बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित किए हैं। हम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से सरकारी अस्पतालों में लोगों को जल्द ही एहतियाती खुराक भी मुफ्त में लगाई जाएगी।




कोरोना योद्धाओं के परिजनों को दिए एक-एक करोड़ रुपये
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना ड्यूटी के दौरान संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले डॉक्टर मिथिलेश कुमार सिंह व सरकारी डिस्पेंसरी में कार्यरत मुनीश देवी के परिजनों से मुलाकात की। इन कोरोना योद्धाओं के परिजनों को दिल्ली सरकार की तरफ से एक-एक करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। वहीं, मिथिलेश कुमार की पत्नी को मोहल्ला क्लीनिक में नौकरी देने की घोषणा की गई।



स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉ. मिथिलेश दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कोरोना मरीजों की सेवा कर रहे थे, जबकि मुनीश देवी तीमारपुर डिस्पेंसरी में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। कोरोना ड्यूटी करते हुए दोनों संक्रमित हो गए थे और लोगों की सेवा करते हुए निधन हो गया। दिल्ली सरकार कोविड के दौरान लोगों की सेवा करते हुए संक्रमित होने पर जान गंवाने वाले 29 कोरोना योद्धाओं के परिजनों को अब तक एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दे चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुनीश देवी के परिवार को उनके घर खेड़ा कलां गांव पहुंचकर और इसके बाद रोहिणी स्थित डॉ. मिथिलेश कुमार के घर जाकर परिजनों को चेक सौंपा।  29 अप्रैल को मुनीश देवी व डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह का 13 जून 2021 को निधन हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed