फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Coronavirus in delhi rising cases creates fear in people exodus from capital to home states started large number of people seen at railway station

दहशत: दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो शुरू हुआ पलायन, स्टेशन पर हजारों की भीड़

Wed, 07 Apr 2021 03:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 07 Apr 2021 03:40 PM IST
सार

- दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ने और रात्रि कर्फ्यू के बाद लोगों में बढ़ी लॉकडाउन की दहशत
- भारी संख्या में रेलवेे स्टेशन पर दिखे लोग

विज्ञापन
Coronavirus in delhi rising cases creates fear in people exodus from capital to home states started large number of people seen at railway station
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना के 5100 मामले सामने आए और रात्रि कर्फ्यू भी लगा दिया गया। इन सबके बाद लोगों के दिल में एक बार फिर लॉकडाउन की दहशत घर करती जा रही है। यही वजह है कि लोग दिल्ली को छोड़कर वापस अपने गृह राज्यों को लौट रहे हैं।

विज्ञापन


लोग नहीं चाहते कि अगर देश या दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लगे तो उन्हें फिर से उन यातनाओं से गुजरना पड़े जिससे वह पिछले साल गुजरे थे। यही कारण है कि आज नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा कोरोना जांच, संक्रमण के 5100 मामले
दिल्ली में मंगलवार को रिकॉर्ड एक लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई। इसमें संक्रमण के  5100 मामले आए। वहीं, 17 लोगों की मौत हुई। 2300 लोग स्वस्थ भी हुए। कोरोना की शुरूआत के बाद ऐसा पहली बार है जब एक ही दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। वहीं, नवंबर के बाद पहली बार संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार से ज्यादा हुआ है।





स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 6,85,062 पहुंच गई है। इसमें से 6,56,617 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रही है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 17332 हो गई है। इसमें से 3266 अस्पतालों में भर्ती है। होम आईसोलेशन में 8871 रोगियों का और कोविड केंद्रों में 95 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,03,453 लोगों की जांच की गई। आरटीपीसीआर तरीके से 69,667 और रैपिड एंटीजन से प्रणाली से 33,786 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 50 लाख 75 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 3291 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed