{"_id":"5e7a36778ebc3e75e104c7eb","slug":"coronavirus-in-delhi-policeman-warns-shopkeepers-to-wear-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को दी हिदायत, कहा बिना मॉस्क पहने लोगों को सामान भी न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को दी हिदायत, कहा बिना मॉस्क पहने लोगों को सामान भी न दें
Tue, 24 Mar 2020 10:03 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:03 PM IST
सार
- जामिया नगर में पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों को दी हिदायत, कहा बिना मॉस्क पहने लोगों को सामान भी न दें
- एक ग्राहक के दुकान पर खड़े रहने की सूरत में दूसरे ग्राहक को रखें दूर, उसको सामान देने के बाद ही दूसरे ग्राहक को दुकान पर बुलाएं
- पुलिस ने चौराहों और गलियों में झुंड बनाकर खड़े लोगों को खदेड़ा, बार-बार चेतावनी देने के बाद भी सुनने को तैयार नहीं है लोग
विज्ञापन
लॉकडाउन के समय दुकानों से सामान खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जामिया नगर इलाके में लॉकडाउन के बाद जरूरी सामान की दुकानें खुली हुई हैं और लोग लगातार यहां खरीदारी करने भी पहुंच रहे हैं। मंगलवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के जवान दुकानदारों को हिदायत देते नजर आए कि वह बिना मॉस्क और दस्तानों के सामान न बेचें। ऐसा करने से वह खुद का तो बचाव करेंगे ही दूसरे भी संक्रमण से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी यह भी हिदायत देते रहे कि बिना मॉस्क सामान लेने आए लोगों को दुकानदार सामान भी न दें। उन्हें बाहर से ही लौटा दें। कई जगह पर पुलिसकर्मियों ने सख्ती से पेश आकर झुंड बनाए खड़े लोगों को भी खदेड़ दिया।
विज्ञापन
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी थानों के पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहें। बिना वजह कोई भी शख्स बाहर न निकले। दूसरी ओर जरूरी सामान जैसे मेडिकल स्टोर, किराने की दुकानें, फल व सब्जियों के दुकानदारों से कहा जा रहा है कि वह एक समय में अपनी दुकान पर एक ही ग्राहक को खड़ा करें।
विज्ञापन
इस बीच दुकान पर आया दूसरा ग्राहक उचित दूरी बनाकर खड़ा रहे। पहले वाले ग्राहक के जाने के बाद ही दूसरे ग्राहक को दुकानदार सामान देने के लिए बुलाए। दुकान पर आए ग्राहक से भी दुकानदार उचित दूरी बनाकर रखें। इन सब का पालन करके ही हम कोरोना के वायरस से लड़ने में कामयाबी मिल सकती है।