दिल्लीः बीते 24 घंटे में 7546 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 98 लोगों ने तोड़ा दम, कुल मौतों का आंकड़ा 8000 के पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 7546 नए संक्रमित मिले। मौतों का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। राजधानी में गुरुवार को महामारी से 98 लोगों की मौत हुई। अभी कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 12.09 प्रतिशत है, जबकि पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली में 6685 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
Delhi reports 7,546 new COVID-19 cases (out of 62,437 tests), 6,685 discharges, and 98 deaths, according to Delhi Health Department
विज्ञापन
Total cases: 5,10,630
Total recoveries: 4,59,368
Active cases: 43,221
Death toll: 8,041 pic.twitter.com/5iBib9JXKM — ANI (@ANI) November 19, 2020
राजधानी में गुरुवार को 62437 कोरोना जांच की गई हैं। इनमें 22067 आरटी-पीसीआर जांच और 40370 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 56,53,091 कोरोना जांच की गई हैं।
कुल 5,10,630 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिसमें से 4,59,368 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 8041 मरीजों की मौत हो चुकी है। 43221 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 25367 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कुल 4501 कंटेनमेंट जोन हैं।