दिल्ली में 24 घंटे में मिले 7340 नए कोरोना संक्रमित, 96 मरीजों की हुई मौत
दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 4,82,170 हो गई है। दिल्ली में कुल सक्रिय केस 44,456 हैं। पिछले 24 घंटे में 7117 मरीज स्वास्थ्य होकर घर जा चुके हैं। ठीक हुए लोगों की संख्या 4,30,195 हो गई है।
आपको बता दें कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को 10 हजार सैंपल की जांच भी कम हुई है, लंबे समय बाद पॉजीटिविटी दर 15 फीसदी के करीब है। वहीं, ऐसा दूसरी बार हुआ है कि एक ही दिन में 95 से ज्यादा लोगों की जान गई है।
बीते 24 घंटे में दिल्ली में 49,645 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 19,635 आरटी-पीसीआर और 30,010 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। दिल्ली में अब तक कुल 54,28,472 कोरोना जांच की गई हैं।
Delhi reports 7340 new #COVID19 cases, 7117 recoveries/discharges/migrations and 96 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) November 14, 2020
Total cases in the national capital rise to 4,82,170, including 4,30,195 recoveries/discharges/migrations and 7519 deaths.
Active cases stand at 44,456. pic.twitter.com/vz5xc6TMSL
A total of 54,28,472 tests done so far, including 19,635 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 30,010 Rapid antigen tests conducted today: Government of Delhi https://t.co/Z8PM3BBBcR
— ANI (@ANI) November 14, 2020