फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   coronavirus in delhi latest updates 3256 new cases 29 death 

दिल्ली में कोरोना वायरस के 3256 नए मामले आए सामने, 29 लोगों की मौत 

Sun, 06 Sep 2020 09:15 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 06 Sep 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in delhi latest updates 3256 new cases 29 death 
कोरोना वायरस - फोटो : PTI

दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस के 3256 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 29 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,91,449 हो गई है। राजधानी में रविवार को 2188 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,65,973 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4567 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी कुल 20909 सक्रिय मामले हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि रविवार को 9217 आरटी-पीसीआर जांच और 26,829 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। राजधानी में अब तक कोरोना वायरस की कुल 17,80,512 जांच की गई हैं। दिल्ली अभी कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 1076 हो गई है। राजधानी में अभी कुल 11010 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के खिलाफ शुरू हुआ '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट
राजधानी दिल्ली में अभी कोरोना का कहर कम नहीं हुआ है, लेकिन हर बार की तरह डेंगू का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के मौसम में पनपने वाली यह बीमारी सितंबर के अंत से शुरू होती और इसका प्रकोप नवंबर तक रहता है। 

इससे बचने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' अभियान की शुरुआत की। इस क्रम में सबसे पहले उन्होंने अपने आवास में जगह-जगह इकट्ठा हुए पानी को फेंक कर साफ पानी से बदला। 

डेंगू के खिलाफ शुरू किया गया यह महाअभियान अगले 10 हफ्ते तक चलने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी सभी दो करोड़ दिल्लीवासी साथ में आकर इस मुहिम को सफल बनाएंगे और डेंगू को हराएंगे।


मालूम हो कि डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के समय में डेंगू से बचाव बहुत जरूरी है। कोरोना पीड़ित व्यक्ति के डेंगू से ग्रसित होने पर उसे जान का खतरा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed